Jokes in Hindi: आजकल की भागौदड़ भरी जिंदगी में हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को सेहमतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। अगर हमारे पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो हम जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: संता और बंता के जोक्स पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही मजेदार चुटकुले
बंता वाइफ को इंग्लिश सिखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
बंता- जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है।
वाइफ- जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।
संता के हाथ में नया फोन देखकर बंता बोला- नया फोन कब खरीदा?
संता- नया नहीं, गर्लफ्रेंड का है।
बंता- गर्लफ्रेंड का फोन क्यूं ले आया?
संता- रोज कहती थी मेरा फोन नहीं उठाते, आज मौका मिला तो उठा लाया।
टीचर- चल बता...4 और 4 कितने होते हैं?
संता- 10 होते हैं।
टीचर - 8 होते हैं... नालायक
संता- हम दिलदार घर से हैं....2 मैंने अपने खुद के भी डाले हैं।
चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या !!!