फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: सास- सुन बहू, मुझे जल्दी ही पोता चाहिए, बहू का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

Mon, 29 Dec 2025 07:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Dec 2025 07:03 PM IST
सार

Jokes in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Saas Bahu Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Jokes in Hindi: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 

Jokes in Hindi Saas Bahu Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

सास- सुन बहू, मुझे जल्दी ही पोता चाहिए।
नई बहू- पहले बोलना चाहिए था न, साथ में ले आती,
सास बिल्कुल चुप।
 
 

Jokes in Hindi Saas Bahu Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik

छात्र से टीचर ने पूछा- एक साल में कितनी रात्रि होती हैं?
छात्र- 10 रात्रि। 
टीचर- 10 कैसे बताओ? 
छात्र- 9 नवरात्रि और 1 शिवरात्रि।
छात्र की बोलती हो गई बंद!

Jokes: अंधे प्यार को लेकर लड़की ने लड़के से कही ऐसी बात, पढ़कर खूब हंसेंगे आप
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Saas Bahu Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

बीवी ने पति को मैसेज किया- आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!

Desi Jokes: साली- प्यार में पैसों की अहमियत नहीं होती, जीजा ने दिया गजब का जवाब
 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Saas Bahu Jokes in Hindi Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

गोलू पैराशूट बेच रहा था... 
हवाई जहाज से कूदो, बटन दबाओ और जमीन पर सुरक्षित पहुंच जाओ... 
ग्राहक- अगर पैराशूट नहीं खुला तो...? 
गोलू- तो पैसे वापस कर दूंगा...!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed