Jokes in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसान बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही हंसने से तनाव दूर रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
जोक्स: जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी? चोर ने दिया लोटपोट करने वाला जवाब
जज- तुमने पुलिस अधिकारी की जेब में जलती माचिस की तीली क्यों रखी?
चोर- उसने ही कहा था कि अगर जमानत चाहते हो तो पहले जेब गरम करो।
टीचर- 15 फलों के नाम बताओ
चिंटू- आम, केला, अमरूद
टीचर - शाबाश, 12 और फलों के नाम बताओ
चिंटू- एक दर्जन केले।
मजेदार चुटकुले: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट
टीचर- (खाली जगह भरो) नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली.....चली
पप्पू- नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली धीरे-धीरे चली
टीचर- मुझसे मजाक कर रहे हो...अभी बताती हूं
पप्पू- मैडम वो तो मैंने आपका दिल रखने के लिए कह दिया...वरना नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली तो क्या उसका बाप भी एक इंच नहीं चल सकता।
चुटकुले: साली- हम कहां जा रहे हैं? जीजा का जवाब सुनकर उड़े होश
रामू (डॉक्टर से)- डॉक्टर साहब, जब मैं सोता हूं तो सपने में बंदर फुटबॉल खेलते हुए दिखाई देते हैं।
डॉक्टर- तुम ये गोली रात को खाना खाने के बाद और सोने से पहले खा लेना।
रामू- कल से खाऊंगा क्योंकि आज तो फाइनल मैच है।