Jokes in Hindi: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। हंसने और हंसाने से घर का माहौल भी खुशनुमा बना रहता है। लोगों को सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम सभी को नियमित रूप से हंसना चाहिए और दूसरों भी हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन वायरल जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: पति- तुमने कहा था कि आज खाने में 2 ऑप्शन होंगे, पत्नी का जवाब सुनते ही बोलती हुई बंद
लेकिन तुमने तो केवल ये लौकी की सब्जी ही बनाई है।
पत्नी- हां, तो 2 ऑप्शन ही तो हैं... पहला-खाना है तो खाओ।
दूसरा- नहीं तो रहने दो!
बंता- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
संता- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
बंता- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं!
मिंकू- मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा
चिंकू- अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा
मिंकू- भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा-
पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पिता ने उत्तर दिया-बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं !