फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- मेरा आधा सिर दुख रहा है, पति का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 26 May 2025 01:55 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 26 May 2025 01:55 PM IST
सार

Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Today Funny Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स  को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



 

पत्नी- सुबह से मेरा आधा सिर दुख रहा है
पति- जितना है, उतना ही तो दुखेगा
तब से पति का पूरा शरीर दुख रहा है......


पत्नी (पति से)- अगर मेरी किसी राक्षस के साथ भी शादी हो जाती,
तो भी मैं इतना दुखी न होती, जितनी तुम्हारे साथ हूं
पति- पगली खून के रिश्तों में कहां शादी होती है......
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni chutkule in hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू (गप्पू से)- यार आज के युग में किसी पर भरोसा नहीं किया जा सकता
गप्पू- ऐसा क्यों
पप्पू- मैं टीवी छोड़कर पानी पीने क्या गया,
इतने में गुंडे हीरोइन को उठाकर ले गए......
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पहला दोस्त (दूसरे दोस्त से)- घरवाले कहते हैं कि लड़कियों से दूर रहा करो
अब उन्हें कौन बताए की लड़कियां, खुद मुझसे दूर रहती हैं.....


बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो मैं थी, तू तो रोज मुर्गा ही बनता था.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni chutkule in hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
लड़के ने लड़की को प्रपोज किया
तो लड़की ने लड़के को खूब पीटा
चप्पल से पीटा, लाठी से पीटा, यहां तक की घसीट-घसीट कर पीटा
लड़का उठा और कपड़े झाड़ते हुए बोला
तो फिर मैं इंकार समझूं......
 

Today Jokes: लड़की- तुम उसे सीट भी नहीं दे सकते, लड़के ने पलट कर दिया गजब का मजेदार जवाब

विज्ञापन
Jokes in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पापा (बेटे से)-  तेरा रिजल्ट आ गया, पास हुआ या फेल?
बेटा- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया
पापा- तुम?
बेटा- मेजर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा- और तुम?
बेटा- यहां तक की डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया
पापा (गूस्से से)-  बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
बेटा- तो आप कौन से प्रधानमंत्री हो जो आपका बेटा पास हो जाएगा.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed