Jokes in Hindi: खुलकर हंसना न केवल हमारी सेहत के लिए बल्कि हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। चुटकुले पढ़कर हंसने से तनावपूर्ण माहौल को हल्का करने में मदद करता है और हम सारे गमों को भूलकर फिर से सकारात्मक सोचने लगते हैं। यही नहीं, मजेदार जोक्स और चुटकुले पढ़कर हमारी कल्पना शक्ति भी बढ़ती है, जो हमारे काम के लिए लिए जरूरी होता है। इन सब के साथ हंसने से मन भी हल्का रहता है और हमारा शारीरिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा, तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते है हंसने हंसाने का सिलसिला...
Jokes in Hindi: पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं? पत्नी का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद
Jokes in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं...पर यहां तो एक ही सब्जी है...
पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं... खाओ या न खाओ...
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या...?
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा
और पूछा - वापस करने कौन आएगा भाई...!
Jokes In Hindi: गर्लफ्रेंड- जानू तुम सिगरेट-शराब पीना छोड़ दो, बॉयफ्रेंड ने दिया गजब का मजेदार जवाब
मोबाइल ऑपरेटर- हेलो...कौन?
पप्पू- मैं पप्पू।
पप्पू- अच्छा, दिवाली का क्या प्लान है?
मोबाइल ऑपरेटर- 199 में 1 GB का 28 दिन के लिए, और आपका क्या प्लान है।
पप्पू- ड्राई डे है। इसके लिए देसी पीकर सोना है।
Chutkule: पिंकी से टीचर- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? वजह पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी
टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में प्रयोग करके बताओ "मुंह में पानी आना"।
छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह लगाकर नल चालू किया- "मेरे मुंह में पानी आ गया"।
टीचर- गेट आउट ।
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)