Jokes: हंसने से हमारा मन प्रसन्न रहता है और हम तरोताजा महसूस करते हैं। हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
Jokes: पति-पत्नी की मजेदार बातें हंसा हंसाकर कर देंगी लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स
टीचर- भारत की सबसे खतरनाक नदी कौन सी है...?
संता- भावना, इसमें सब बह जाते हैं...!!!
फिर संता को नदी के रास्ते स्कूल से भागना पड़ा.
पत्नी रूठकर- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते।
पति- अरे एक तुम ही तो हो, जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो।
पत्नी- सचमुच डार्लिंग...कैसे?
पति- मायके जाकर।
मरीज- ऑपरेशन सही से करियेगा।
डॉक्टर- ऐसा क्यों कहा?
मरीज- क्यूंकि सर्जन और विसर्जन में थोड़ा सा ही फर्क है।
यदि आपरेशन सही से हो गया तो आप सर्जन और यदि आपका हाथ हिल गया तो फिर मेरा विसर्जन।
Jokes In Hindi: शादी के बाद संता ने दुल्हन से कही ऐसी बात, जानकर नहीं रुकेगी हंसी
पप्पू बड़े दिनों से तपस्या कर रहा था।
पप्पू की लंबी तपस्या के बाद अप्सरा प्रकट होकर बोली...
अप्सरा-मैं तुम्हारी तीन इच्छाएं पूरी कर सकती हूं।
एक मैं जानती हूं, बाकी और दो बताओ।
पप्पू- पहली क्या है?
अप्सरा- सलमान खान की भी यही है, जल्दी ब्याह करा दो?