फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: मेहमान- और बताओ बेटा आगे का क्या प्लान है, संता का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

Mon, 05 Sep 2022 05:32 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 05 Sep 2022 05:32 PM IST
विज्ञापन
Jokes in Hindi Guest Asked To Child What is Yout Plan Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Jokes in Hindi: हमारे जीवन में हंसी खुशी का संचार करती है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो मासिनक तनाव से बच सकते हैं। इसके साथ ही हंसी हमें दिल की गंभीर बीमारियों से भी बचाने में मदद करती है। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह हम कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी को नहीं रोक पाएंगे, तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



संता अपने हेल्थ के बारे में अपने डॉक्टर से मिलने गया,
संता की नौकरी, पगार, काम के प्रकार इत्यादि को सुनकर डॉक्टर ने सलाह दी-
 ज़्यादातर पैदल चला करो
कोल्डड्रिंक्स कम कर दो
शराब तो बिलकुल ही छोड़ दो
बहुत ज्यादा पानी पियो
अगर आप-पास जाना हो तो रिक्शा से मत जाओ, चल के जाओ
बाहर का खाना पूरी तरह से बंद करो
घर पर तेल, घी मत खाओ और मांस, अंडे, मछली खाना बंद करो
संता ने हां तो बोल दिया.. फिर डरते-डरते सवाल पूछा-
डॉक्टर साब...मुझे हुआ क्या है??
डॉक्टर- तुम्हें हुआ कुछ नहीं है...तुम्हारी सैलरी ही कम है बे! इलाज झेल नहीं पाओगे...

Jokes in Hindi Guest Asked To Child What is Yout Plan Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
मेहमान- और बताओ बेटा आगे का क्या प्लान है...
संता- बस आपके जाते ही बिस्कुट खाऊंगा...
वैसे भी नमकीन और मेवा तो आपने छोड़ी नहीं है....
मेहमान की बोलती हो गई बंद

 
Jokes in Hindi Guest Asked To Child What is Yout Plan Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने परीक्षा में चार पृष्ठों का निबन्ध लिखने को दिया,
विषय था ‘आलस्य क्या है?’
एक ब्च्चे ने तीन पृष्ठों को खाली छोड़ दिया और चौथे पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा…
“यही आलस्य है...”

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Guest Asked To Child What is Yout Plan Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक आदमी मुर्गे का फर्म चलाता था
उसने किसी फौजी रिश्तेदार को दावत पर बुलाया
रिश्तेदार दो मुर्गे खा गया फिर भी उसका पेट नहीं भरा
उसकी नजर और मुर्गों पर थी
रिश्तेदार (आंगन में एक बूढे मुर्गे को देखकर)- देखो, ये मुर्गा किस शान से लड़खड़ा रहा है
आदमी (चिढ़कर)- शान क्यों न हों? इसके दो बेटे एक फौजी अधिकारी की सेवा जो कर चुके हैं...

 
विज्ञापन
Jokes in Hindi Guest Asked To Child What is Yout Plan Read Funny Jokes in Hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay
एक पुलिस इंस्पेक्टर के घर चोरी हो रही थी
उसकी पत्नी- अरे उठो जी, घर में चोर आ गए और चोरी हो रही है,
पुलिस इंस्पेक्टर ने नींद में कहा- यार, मुझे सोने दो, अभी मेरी ड्यूटी का समय नहीं हुआ है...

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed