Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोक्स हिंदी: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर उड़ गए होश

Thu, 12 Nov 2026 05:30 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 12 Nov 2026 05:30 PM IST
सार

जोक्स हिंदी: भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाते हैं। अगर आप तनाव और उससे होने वाली बीमारियों से बचकर रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम आपको हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसना हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Girlfriend boyfriend jokes Hindi Funny WhatsApp jokes
मजेदार जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

जोक्स हिंदी: हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आते हैं। आज भी कुछ वायरल जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए तो शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 



सुरेश की बीवी को डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल ले गए...
सुरेश ने नर्स से बोला- बच्चा होने के बाद सीधे मत बताना, 
नर्स- मतलब
सुरेश - लड़का हो तो टमाटर बोलना और लड़की हो तो कहना प्याज हुई है...
इत्तेफाक से सुरेश की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...
नर्स कन्फूयजन में बाहर आकर बोली बधाई हो सलाद हुआ है...
 

Trending Videos
Jokes in Hindi Girlfriend boyfriend jokes Hindi Funny WhatsApp jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? 
लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो सीधी बात, नो बकवास।
 

Jokes in Hindi Girlfriend boyfriend jokes Hindi Funny WhatsApp jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

पत्नी- मैं अपने पुराने कपड़े दान कर दूं क्या? 

पति- नहीं फेंक दे, क्या दान करना.. 

पत्नी- नहीं जी, दुनिया में बहुत सी गरीब और भूखी प्यासी औरते हैं, किसी के काम आ जाएंगे.. 
पति- तेरे साइज के कपड़े जिसे आ जाएंगे वह क्या भूखी प्यासी होगी। 

जोक्स: बाप से बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Girlfriend boyfriend jokes Hindi Funny WhatsApp jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

मास्टर जी- तुम्हारी सबसे बड़ी ताकत क्या है...
पप्पू- मेरी सबसे बड़ी ताकत है किसी भी बात को मैं छिपाकर रख सकता हूं...
मास्टर जी- अच्छा वो कैसे...
पप्पू- मेरे बैग में आपकी बेटी का लव लेटर रखा है क्या अभी तक मैंने ये बात किसी को बताई...
मास्टर जी बेहोश...

जोक्स: पापा ने पूछा बड़े होकर क्या बनोगे, बेटे का जवाब सुनकर मम्मी भी हंस पड़ी
 

विज्ञापन
Jokes in Hindi Girlfriend boyfriend jokes Hindi Funny WhatsApp jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

गोलू- कल मैंने रॉकेट छोड़ा तो सीधे सूरज से जा टकराया, 
भोलू- क्या बात कर रहा है? फिर क्या हुआ? 
गोलू- फिर क्या? मेरी पिटाई हुई। 
भोलू- किसने मारा? 
गोलू- सूरज की मम्मी ने...

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed