फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: आपके तनाव को दूर भगा देंगे ये मजेदार चुटकुले, पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Wed, 17 Jun 2026 07:36 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Wed, 17 Jun 2026 07:36 PM IST
सार

Jokes in Hindi: खुलकर हंसना न केवल हमें बल्कि हमारे आसपास के लोगों को भी खुश करता है। हंसी एक संक्रामक भावना है, जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो हम भी अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार लेटेस्ट जोक्स लेकर आए हैं, जिसे पढ़कर आपका मन खुश हो जाएगा।

विज्ञापन
Jokes in Hindi funny jokes for friends funny dad jokes
वायरल जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala

Jokes in Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



ट्रेन में दो यात्री पहला- व्हाट्सएप इंसान को हमेशा आगे बढ़ाता है।
दूसरा- वो कैसे?
पहला- अब मुझे ही देखिए, दो स्टेशन पीछे उतरना था, लेकिन मैं तो आगे आ गया।
 

Jokes in Hindi funny jokes for friends funny dad jokes
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

गुरु जी- बस इरादे बुलंद होने चाहिये, पत्थर से भी पानी निकाला जा सकता है।
लड़का- मैं तो लोहे से भी पानी निकाल सकता हूं!
गुरु जी- कैसे...?
लड़का- हैंडपंप से...!
 

Jokes in Hindi funny jokes for friends funny dad jokes
Funny Jokes - फोटो : freepik

पप्पू- शादी में दूल्हे के बाराती क्यों जाते हैं?
गप्पू- क्योंकि बड़ों ने सिखाया है, किसी के सुख में जाओ न जाओ दुख में शामिल जरूर होना चाहिए। 

Hindi Jokes: पप्पू से गर्लफ्रेंड- तुमने कभी अपने पापा से मिलवाया नही, वजह पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi funny jokes for friends funny dad jokes
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

 बेटा (पापा से)- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है।
पापा- क्यों?
बेटा- 10 लाख की गाड़ी में जाऊंगा तो शान बढ़ेगी।
पापा- ये ले 10 रुपए, 30 लाख की बस में जायेगा, तो ज्यादा शान बढ़ेगी।

Comedy Jokes: मिक्सर को लेकर बहू ने सास ने कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
 

विज्ञापन
Jokes in Hindi funny jokes for friends funny dad jokes
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

सिपाही- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो
चिंटू- क्यों?
सिपाही- हमें कुछ बात करनी है।
चिंटू- तुम लोग कितने हो?
सिपाही- हम तीन हैं।
चिंटू- तो आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed