फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi: मोटू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते हैं? पतलू ने दिया गजब का जवाब

Sun, 23 Feb 2025 03:37 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 23 Feb 2025 03:37 PM IST
सार

Jokes in Hindi: अगर आप मानसिक तनाव और चिंता जैसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हम कई परेशानियों को भूल जाते हैं और तनाव से दूर रहते हैं।

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes Chutkule in Hindi Veg Jokes BF Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi: अगर आप मानसिक तनाव और चिंता जैसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हम कई परेशानियों को भूल जाते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। योग गुरु और हेल्थ एक्सर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में गर्माहट घोलते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो हर दिन खुलकर हंसा करें। इसलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, तो देर किस बात की आइए शुरू करें हंसने हंसाने का सिलसिला...



डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।
 

Jokes in Hindi Funny Jokes Chutkule in Hindi Veg Jokes BF Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

मोटू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते हैं?
पतलू- नहीं यार तुम ही बता दो
मोटू- मुझे भी नहीं पता
पतलू मैं बताता हूं- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर ध्यान दे सकें
 

Jokes in Hindi Funny Jokes Chutkule in Hindi Veg Jokes BF Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

सोनू का पांव केले के छिलके पर पड़ा और वो फिसल कर गिर गया...! 
सोनू उठा और फिर आगे चला, तो दूसरे छिलके में पांव पड़ा और फिर फिसल कर गिर गया...! 
सोनू फिर उठा और थोड़ा आगे और चला, तो उसे तीसरा छिलका दिख गया...! 
सोनू रोते- रोते बोला - धत तेरे की, अब फिर से फिसलना पड़ेगा...!

Funny Jokes: पत्नी ने पति से साड़ी खरीदवाने के लिए लगाया गजब दिमाग, जानकर बन जाएगा खूशी का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes Chutkule in Hindi Veg Jokes BF Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली, “अजी सुनते हो?” 
पति- बोलो! क्या हुआ?” 
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो 
पति- ठीक है, तो वापिस सो जाओ और पहन लो।

आज के मजेदार जोक्स: यमराज- चलो, मैं तुम्हें लेने आया हूं, महिला का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
Jokes in Hindi Funny Jokes Chutkule in Hindi Veg Jokes BF Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

लड़का गर्लफ्रेंड के घर के बाहर खड़ा था
तभी आंटी बाहर आयी
आंटी- क्यों खड़े हो ?
लड़का- ऐसे ही
आंटी- बेटा यही उम्र है, थोड़ा पढ़ो लिखो करियर सेट कर लो
लड़का- आपकी लड़की तो मेरे से सेट हो नहीं रही, करियर क्या खाक सेट करूंगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed