Jokes in Hindi, Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में इंसान जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि इंसान को दिन में एक बार जरूर खुलकर हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi) और चुटकुले (BF Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते है हंसने और हंसाने...
Jokes in Hindi, Chutkule: जीजाजी की बात सुनकर साली की बोलती हो गई बंद, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
साली जीजा से- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा- ये वो स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है लेकिन दी नहीं जाती।
टीचर- इतने दिन कहां थे, स्कूल क्यों नहीं आए?
गोलू- बर्ड फ्लू हो गया था मैम।
टीचर- पर ये तो पक्षियों को होता है इंसानों को नहीं।
गोलू- इंसान समझा ही कहां आपने...रोज तो मुर्गा बना देती हो..!!
आज के मजेदार जोक्स: एक आदमी ने फेसबुक पर पोस्ट किया आज मैं छत पर सोऊंगा, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
एक दर्जी बस में चढ़ा,
उसके पास फोन आया, उसने फोन उठाया और बोला...
तू हाथ काटकर रख, गला मैं आकर काटूंगा,
इतना सुनकर पूरी बस खाली हो गई
Viral Jokes: इन धमाकेदार चुटकुले पढ़कर हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, बन जाएगा आपका दिन
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं