फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi, Chutkule: जब पत्नी ने पति को जड़ दिया एक जोर का तमाचा, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Tue, 24 Dec 2024 01:06 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 01:06 PM IST
सार

Jokes in Hindi, Chutkule: अच्छी सेहत के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन से नकारात्मकता दूर होती है जिससे आप तनाव से बच रहते हैं। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण इलाज है। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes Social Media Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi, Chutkule: अच्छी सेहत के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन से नकारात्मकता दूर होती है जिससे आप तनाव से बच रहते हैं। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण इलाज है। हर दिन खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है। हालांकि, आज कल समय न मिलने के कारण लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। ऐसे में जोक्स और चुटकुले जिंदगी गर्माहट लाने में मदद करते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (BF Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Social Media Viral Jokes) को पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति- कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!

Jokes in Hindi, Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes Social Media Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पत्नी ने पति को एक जोर का तमाचा मारा...
पति तिलमिला उठा और पूछा- मैंने क्या गलती की...?
पत्नी- तुम कोई गलती करो, उसके लिए मैं इंतजार थोड़े ही करती रहूंगी...!
 

Jokes in Hindi, Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes Social Media Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

संता- स्कूल से जल्दी घर आ गया... 
मां- क्या हुआ बेटा, आज जल्दी घर आ गए, 
संता- हां मां, मैंने एक मच्छर मार दिया तो मैडम ने भगा दिया... 
मां- क्या? एक मच्छर मारने पर स्कूल से भगा दिया 
संता- मच्छर मैडम के गाल पर बैठा था...

Hindi Chutkule: साली- मेरे ऊपर हरी साड़ी कैसी लग रही है? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes Social Media Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पिता (बेटे से)- देखो बेटे, जुआ नहीं खेलते।
यह ऐसी आदत है कि यदि इसमें आज जीतोगे तो कल हारोगे, परसों जीतोगे तो उससे अगले दिन हार जाओगे।
बेटा- बस, पिताजी। मैं समझ गया, आगे से मैं एक दिन छोड़ कर खेला करूंगा!

Jokes in Hindi, Chutkule: मास्टर जी- अगर पृथ्वी के अंदर लावा है तो बाहर क्या है? छात्र ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes Social Media Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू,  उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू- सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है, 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed