फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes in Hindi, Chutkule: सब्जीवाला- भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या? सवाल सुनकर पति को लगा झटका

Thu, 12 Dec 2024 02:09 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 12 Dec 2024 02:09 PM IST
सार

Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने-मुस्कराने से किसी का भी मन प्रसन्न रहता है। साथ ही हंसने से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। 

विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule: Husband Wife Jokes Shopkeeper Women Jokes Social Media Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

Jokes in Hindi, Chutkule: हंसने-मुस्कराने से किसी का भी मन प्रसन्न रहता है। साथ ही हंसने से मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में काम के दबाव के कारण इंसान जल्द ही मानसिक तनाव का शिकार हो जाता है। इसलिए तनाव से बचने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं। इन चुटकुले (Social Media Viral Jokes Chutkule ) को पढ़कर आप लगाएंगे ठहाके। 



80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
 

Jokes in Hindi, Chutkule: Husband Wife Jokes Shopkeeper Women Jokes Social Media Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

सब्जीवाला- भैया, मैडम जी इंग्लिश मीडियम से पढ़ी हैं क्या? 
पति- आश्चर्यचकित होते हुए- हां लेकिन तुम्हे कैसे पता? 
सब्जीवाला- क्योंकि मैडम टमाटर नीचे और कद्दू उसके ऊपर रख रही हैं। 
 

Jokes in Hindi, Chutkule: Husband Wife Jokes Shopkeeper Women Jokes Social Media Jokes
जोक्स - फोटो : Adobe Stock

मिंटू अपनी स्कूल की लड़की को बोला- आई लव यू, अब तुम मुझे बोलो... 
लड़की- मैं अभी जाकर सर को बोलती हूं। 
मिंटू- पगली सर को मत बोल, उनकी तो शादी हो चुकी है। 

आज के मजेदार जोक्स: टीचर- लड़कियां पराया धन होती हैं तो लड़के क्या होते हैं? पप्पू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule: Husband Wife Jokes Shopkeeper Women Jokes Social Media Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

सुबह-सुबह पत्नी नींद से उठते ही बोली- अजी सुनते हो...
पति- बोलो, क्या हुआ?
पत्नी- मुझे सपना आया कि आप मेरे लिए हीरों का हार लेकर आए हो।
पति (गुस्से में)- ठीक है तो वापस सो जाओ और पहन लो...!

Jokes in Hindi, Chutkule: इन मजेदार चुटकुलों को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल जोक्स

 

विज्ञापन
Jokes in Hindi, Chutkule: Husband Wife Jokes Shopkeeper Women Jokes Social Media Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

पप्पू समोसे को खोलकर अंदर का मसाला ही खा रहा था।
संजू- अरे! तू पूरा समोसा क्यों नहीं खा रहा?
पप्पू- अरे, मैं बीमार हूं न... इसलिए डॉक्टर ने
बाहर की चीज खाने से मना किया है...!

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed