फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Today Jokes: चोर की अंतिम इच्छा जानकर बेहोश हुआ पुलिसवाला, पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 25 May 2025 02:38 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 25 May 2025 02:38 PM IST
सार

Funny Jokes: आज कल की भागमभाग जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान का हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है।

विज्ञापन
jokes in Hindi Chor Police Jokes in Hindi Jokes of the day
चोर-पुलिस जोक्स - फोटो : freepik

Funny Jokes In Hindi: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....



पुलिस- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
चोर- मेरे बदले आप लटक जाओ
पुलिसवाला बेहोश.....


पुलिस- तुम चोरी क्यों करते हो?
चोर- आपके लिए और आपके बच्चों के लिए
पुलिस- क्या मतलब?
चोर- हम चोरी न करें तो जनता को और सरकार को आपकी जरूरत ही क्या है.....

jokes in Hindi Chor Police Jokes in Hindi Jokes of the day
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- तुमने तो कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं...पर यहां तो एक ही सब्जी है.
पत्नी- ऑप्शन तो अभी भी दो हैं... खाओ या न खाओ......
jokes in Hindi Chor Police Jokes in Hindi Jokes of the day
वायरल चुटकुले - फोटो : अमर उजाला
मास्टर- पढाई शुरू कर दो, पेपर आने वाले हैं
पप्पू- मैं तो खूब पढाई करता हूं, कुछ भी पूछ लो
मास्टर- बता ताजमहल किसने बनाया
पप्पू- मिस्त्री ने
मास्टर- अबे गधे मतलब किसने बनवाया
पप्पू- ठेकेदार ने बनवाया होगा....


Funny Jokes: टीचर- कांटों भरे रास्ते पर आपका साथ कौन देगा? चिंटू ने दिया गजब का मजेदार जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
jokes in Hindi Chor Police Jokes in Hindi Jokes of the day
फनी जोक्स - फोटो : freepik
सहेली- मैं तो लुट गई बर्बाद हो गई
पिंकी- क्यों पति ने पिटाई की क्या?
सहेली- मेरे पति का ऑफिस में एक लड़की से चक्कर चल रहा है
पिंकी- तुमको कैसे पता?
सहेली- मेरे बॉयफ्रेंड ने कल उनको एक लड़की के साथ देखा था......
विज्ञापन
jokes in Hindi Chor Police Jokes in Hindi Jokes of the day
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू लाइब्रेरी जाकर पूछता है कि आत्महत्या करने के तरीकों की किताब है क्या? 
लाइब्रेरियन ने उसे घूर कर देखा और पूछा- वापस करने कौन आएगा भाई?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed