Jokes in Hindi: हंसने से आपके आसपास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इससे आप सकारात्मक सोचते हैं और तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसने की कोशिश करनी चाहिए। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुलों (Jokes And Chutkule in Hindi) को पढ़कर हंस सकते हैं।
पत्नी- क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
पति (सहमकर)- हमेशा वाली जगह पर।
पत्नी- तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे...?
पति- कहीं तो नहीं गया था...वहीं रूका था।
पत्नी- ध्यान कहां रहता है आप का...आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
पत्नी- झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका...?
पति- नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
पत्नी- सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!
2 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड- जानू तुम अपनी ये डायमंड रिंग मुझे दे दो न,
बॉयफ्रेंड- क्यों डार्लिंग?गर्लफ्रेंड- जानू तुम अपनी ये डायमंड रिंग मुझे दे दो न,
गर्लफ्रेंड- मैं रोज इसे देखकर तुम्हें याद किया करुंगी
बॉयफ्रेंड- याद तो तुम वैसे भी मुझे करोगी बाबू
गर्लफ्रेंड- वो कैसे?
बॉयफ्रेंड- ये सोचकर कि डायमंड रिंग मांगी थी,
पर कुत्ते ने नहीं दी…..
फिर गर्लफ्रेंड ने दे सैंडल- दे चप्पल
3 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : freepik
डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो...?
पप्पू- जी आप ने ही तो लिखा है, 'औरतों को देखने का समय सुबह 9 बजे से 11 बजे तक!'
Hindi Jokes: जीजा की बात सुनकर साली के उड़े होश, पढ़िए मजेदार चुटकुले
4 of 5
मजेदार फनी जोक्स
- फोटो : freepik
पप्पू जलेबी बेच रहा था, लेकिन कह रहा था
आलू ले लो आलू ले लो...
राहगीर- लेकिन ये तो जलेबी है
पप्पू- चुप हो जा! वरना मक्खियां आ जाएंगी।
Chutkule in hindi: इन मजेदार जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए वायरल चुटकुले
5 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
गर्लफ्रेंड (अपने अंधे ब्वॉयफ्रेंड से) - काश तुम देख सकते कि
मैं कितनी खूबसूरत हूं...!
अंधा प्रेमी- रहने दे! इतनी खूबसूरत होती,
तो क्या आंख वाले तुझे मेरे लिए छोड़ देते.
..
अंधा हूं, पागल नहीं...!!!
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)