फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पति ने पत्नी से बताई तलाक लेने की ऐसी धमाकेदार वजह...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 14 Feb 2021 09:09 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Sun, 14 Feb 2021 09:09 AM IST
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Viral Jokes For Adults Funny Jokes Social Media Jokes
Jokes - फोटो : अमर उजाला

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...



------------------------------------------

पप्पू उदास बैठा था...
.
गप्पू - क्या हुआ, क्यों उदास बैठे हो...?
.
पप्पू - अरे यार पूछ मत, शादी से पहले मैंने भगवान से मांगा था कि
अच्छी 'पकाने' वाली देना...
.
लेकिन, यार जल्दबाजी में 'खाना' बोलना ही भूल गया था...!!!

Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Viral Jokes For Adults Funny Jokes Social Media Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

आज का ज्ञान
एक शोध में यह पता चला है कि...
.
गुस्से में पत्नी पति पर बड़बड़ तो करती ही है, 
पर साथ में...
.
.
घर का काम भी फटाफट निपटाती है...!

Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Viral Jokes For Adults Funny Jokes Social Media Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

बीवी - पति क्या है, उसकी परिभाषा बताओ...?
.
.
पति - पति वह प्राणी है जो भूत-प्रेत से बेशक न डरे,
मगर पत्नी की चार मिस्ड कॉल खौफ पैदा करने के
लिए काफी है...!!!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Viral Jokes For Adults Funny Jokes Social Media Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पत्नी बीमार पति को डॉक्टर के पास ले गई...
.
डॉक्टर ने कहा - इन्हें अच्छा खना दो, हमेशा खुश रखो,
घर की कोई परेशानी इनसे डिसकस मत करो,
फालतू की फरमाइशें करके इनकी चिंता मत बढ़ाओ,
तो ये छह महीने में बिल्कुल ठीक हो जाएंगे...!
.
रास्ते में पति ने पत्नी से पूछा - क्या कहा डॉक्टर ने...?
.
पत्नी बोली - अब तो डॉक्टर ने भी जवाब दे दिया है...!!!

विज्ञापन
Jokes Husband Wife Jokes In Hindi Viral Jokes For Adults Funny Jokes Social Media Jokes
Jokes - फोटो : Pixabay

पति - मुझे बीवी से तलाक चाहिए, वो बर्तन फेंक कर मुझे मारती है।
.
जज - अभी से या पहले से...?
.
पति - पहले से...
.
जज - तो अब तलाक क्यों मांग रहे हो...?
.
पति - क्योंकि अब उसका निशाना पक्का हो गया है....!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed