फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes Hindi: पप्पू और गप्पू की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए ऐसे ही धमाकेदार चुटकुले

Wed, 08 Jun 2022 08:16 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 08 Jun 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Jokes Hindi pappu gappu funny talks read jokes chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

Majedar Chutkule in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में प्रसन्न रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। हंसने से बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पप्पू- भईया यहां स्कूटर स्टैंड कहां है?
गप्पू- सर पहले आप मुझे अपना नाम बताओ ?
पप्पू- मेरा नाम पप्पू है।
गप्पू- अब अपने माता पिता का नाम बताओ?
पप्पू- मुझे पिक्चर देखने जाना है, आप मेरा समय बर्बाद किए बिना जल्दी बताइये स्कूटर स्टैंड कहां हैं?
गप्पू- तभी तो बोल रहा हूं, जल्दी बताओ।
पप्पू- मेरी माता का नाम मीना देवी है, और वो टीचर है। मेरे पिता का नाम सुरेश शर्मा है, और वो वकील हैं।
गप्पू- सब पढ़े लिखें है।
पप्पू- हां, अब तो बताओ भाई स्कूटर स्टैंड कहां है?
गप्पू- पढ़े लिखे मां बाप की औलाद स्कूटर स्टैंड स्कूटर के नीचे होता है।

Jokes Hindi pappu gappu funny talks read jokes chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock


पप्पू- मां आप तो कहती थीं कि परी उड़ती है फिर अपनी मौसी क्यों नहीं उड़ती है?
मां- उस पागल को परी किसने बोला?
पप्पू- पापा ही मौसी को परी कहकर बुला रहे थे।
मां- तो फिर गोलू आज तुम्हारी मौसी भी उड़ेगी और साथ में तुम्हारे पापा भी।

Jokes Hindi pappu gappu funny talks read jokes chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : Pixabay

पिंकी- क्या करते हो...? 
संता- लेखक हूं...! 
पिंकी- क्या लिखते हो...? 
संता- अपना नंबर दो ना, एक फोटो तो दिखाओ, ब्यूटिफूल डियर, जैसे लेख लिखता हूं...!

विज्ञापन
विज्ञापन
Jokes Hindi pappu gappu funny talks read jokes chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

लड़की वाले- तुम्हें कैसी बीवी चाहिए?
पप्पू- चांद जैसी होनी चाहिए।
लड़की वाले- चांद जैसी ही क्यों?
पप्पू- जो रात को आए और सुबह को चली जाए।
पप्पू की ख्वाहिश सुन आज तक लड़की वाले नहीं आए।

विज्ञापन
Jokes Hindi pappu gappu funny talks read jokes chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : iStock

संता- मैं तो दुविधा में फंस गया हूं... 
बंता- वो कैसे...?
संता- यार बीवी के मेकअप का खर्चा बर्दाश्त नहीं होता
और मेकअप के बिना बीवी बर्दाश्त नहीं होती...!!!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed