जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला।
जन्म और मृत्यु तो भगवान के हाथ में है, इंसान के हाथ में तो... पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी (होटल में खाना खाने के बाद) - अरे वेटर को टिप दे दो।
.
.
.
पति (वेटर के कान में) - कभी शादी मत करना भाई...!!!
आज सुबह पांच बजे मेरी नींद खुल गई।
सोचा कि तीन घंटे और सो सकता हूं...
.
.
.
बस इसी खुशी के मारे नींद ही नहीं आई...!!!
जन्म और मृत्यु तो भगवान के हाथ में है...
.
.
.
इंसान के हाथ में तो सिर्फ मोबाइल है।
बस चार्ज करो और चलाते रहो...!!!