जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
रिक्शावाले ने लड़की से कही ऐसी धमाकेदार बात...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो औरतें बातें करते जा रही थीं...
.
पहली - पता है, अपने गांव के सरपंच कोमा में चले गए..!!
.
दूसरी - हां बहन, पैसे वाले तो कहीं भी जा सकते हैं...!!
मास्टर जी - इतने दिन से कहां थे...?
.
छात्र - बर्ड फ्लू हो गया था...!
.
मास्टर जी - पर ये तो बर्ड में होता है, इंसानों में नहीं...!
.
छात्र - इंसान समझा ही कहां है आपने...?
रोज तो मुर्गा बना देते हैं...!!!
बेटा - पापा एक बात बोलूं...
.
पापा - हां बोल...
.
बेटा - फेसबुक पर मेरे 10 फेक आईडी हैं..!
.
पापा - हरामखोर मुझे क्यों बता रहा है...?
.
बेटा - आप जिस पूजा शर्मा को 10 दिन से चाय पे बुला रहे हो, वो मैं ही हूं..!
.
फिर क्या, दे थप्पड़... दे थप्पड़...!!!
एक छोटी सी प्रेम कहानी...
.
एक लड़का एक लड़की के पीछे हाथ धोकर पड़ा था...
.
फिर एक दिन लड़की ने मुंह धोकर दिखा दिया...
.
उसके बाद से लड़के ने पीछा करना ही छोड़ दिया..!!!