Jokes: जब पुलिस वाले ने रेड लाइट जंप करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए निकाला अनोखा तरीका, पढ़िए मजेदार चुटकुले
बेटा – पेपर में सवाल ही ऐसे ऐसे आए थे, जो मुझे पता नहीं थे।
पिता – फिर तूने उत्तर कैसे लिखे ?
बेटा – मैंने भी उत्तर ऐसे ऐसे लिखे, जो मास्टर को भी पता नहीं थे।
पहला कैदी - तुम्हें पुलिस ने क्यों पकड़ा?
दूसरा कैदी - बैंक लूटने के बाद वहीं बैठकर पैसे गिनने लगा तो पुलिस ने पकड़ लिया।
पहला कैदी - वहीं पर पैसे गिनने की क्या जरूरत थी?
दूसरा कैदी - वहां पर लिखा था कि काउंटर छोड़ने से पहले पैसे गिन लें, बाद में बैंक जिम्मेदार नहीं होगा।
आप कितने ही अच्छे काम कर लें,
लेकिन लोग उसे ही याद करेंगे,
जो उधार लेकर मरा है।
गजोधर भैया मंत्री साहब के पास गए
मंत्री – हां तो क्या समस्या है तुम्हारी?
गजोधर – गांव में बारिश नहीं हो रही है।
मंत्री – तो हम इसमें क्या करें?
गजोधर – सुना है अब सारा काम कंप्यूटर से हो जाता है।
मंत्री – हां तो?
गजोधर – तो थोड़ा पानी डाउनलोड करवा दीजिए न।