जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: पिता जी के सवालों का जवाब देना बेटे को पड़ गया भारी...पढ़िए मजेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दुखियारा पति बीवी की डांट सुनकर बाहर निकला
और एक कुत्ते के पास जाकर बैठ गया...
.
.
फिर कुत्ते से बोला - तुझमें और मुझमें
सिर्फ दो पैरों का ही फर्क है,
बाकी हालात एक जैसे ही हैं...!
छात्र - सर जी...
.
मास्टर - हां बोलो...
.
छात्र - मैंने जो काम नहीं किया क्या आप उसकी सजा मुझे देंगे...?
.
मास्टर - नहीं, बिल्कुल नहीं...!
बोलो क्या बात है...?
.
छात्र - मैंने आज होमवर्क नहीं किया...!
परम सत्य ज्ञान...
.
कहते हैं कि पति परिवार को हेड होता है...
.
लेकिन लोग भूल जाते हैं कि पत्नी परिवार की गर्दन होती है
और गर्दन जिधर मुड़ेगी
.
हेड को तो उधर ही मुड़ना है...!
बाबा जी ने पप्पू को दिया परम सत्य ज्ञान
.
जरूरत से ज्यादा भगवान को याद मत किया करो, क्योंकि
.
किसी दिन भगवान ने याद कर लिया, तो
लेने के देने पड़ जाएंगे...!