जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: तपस्या कर रहे आदमी ने जब अमृत पीने से कर दिया मना...पढ़िए मजेदार जोक्स
पत्नी - शादी क्या है...?
.
.
पति - 'मान भी जाओ' से लेकर 'भाड़ में जाओ' तक का सफर
ही शादी है, बाकी सब तो मोह-माया है...!
पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा -
तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए...?
.
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी
उसने इशारों में कहा - मुझे ऐसी चीज लेकर दो,
जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...!
.
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी।
पत्नी ने पति से कहा - मैं छुपती हूं तुम ढूंढो...
.
अगर ढूंढ लिया तो शॉपिंग पर चलेंगे।
.
अब पत्नी खुद दो दिन से पति को ढूंढ रही है।
एक आदमी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान उसे अमृत देते हैं,
लेकिन वो मना कर देता है...!
.
भगवान - क्यों वत्स, अमृत क्यों नहीं पी रहे...?
.
आदमी - अभी-अभी गुटखा खाए हैं प्रभु, कैसे थूक दें...?