जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Funny Jokes: बारिश से नाराज होकर पप्पू ने कही ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक प्रेमी की दर्दभरी दास्तां...
.
उनकी यादों को भुलाने के लिए दिल पे जो रखे थे हमने पत्थर...
.
.
.
कमबख्त सरक कर किडनी में वो आज पथरी बन गए,
अब दर्द पहले से ज्यादा होता है...!
उर्दू के टीचर ने सवाल पूछा -
'नाकाम इश्क' और 'मुकम्मल इश्क' में क्या फर्क होता है...?
.
छात्र ने जवाब दिया - 'नाकाम इश्क' बेहतरीन शायरी करता है,
गजल गाता है, पहाड़ों में घूमता है, उम्दा शराब पीता है,
और
'मुकम्मल इश्क' सब्जी के साथ मुफ्त में धनिया कैसे मिले,
रास्ते से ब्रेड लाते और दाल में नमक ज्यादा के फेर में दम तोड़ देता है।
आज सुबह ही बीवी का फोन आया, रो रही थी...
.
मुझे सॉरी कहा... उसी रोते हुए स्वर में वह यह भी बोली -
तुमसे कभी झगड़ा नहीं करूंगी, सब कुछ सुनूंगी, जो कहोगे करूंगी...!
.
ये सब सुनकर मेरा भी दिल भर आया...
.
पता नहीं किसकी बीवी थी, रॉन्ग नंबर था, लेकिन सुनकर अच्छा लगा...!
पापा (लड़के से) - तुम्हें लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
सैलरी ज्यादा बताना...!
.
लड़की के पिता (लड़के से) - कितना कमा लेते हैं आप...?
.
लड़का - जी वैसे तो मेरी सैलरी 1.5 करोड़ है,
लेकिन कट कटा के 8000 मिलते हैं...!