जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
Viral Jokes: पत्नी की डिमांड पर पति ने कही ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
अभी सांस लेने की फुर्सत नहीं है...
कि तुम मेरी बांहों में हो...
.
.
प्रस्तुत पंक्तियों में कवि कहना चाहता है कि
प्रेमिका का वजन ज्यादा है...!
पप्पू - पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...!
पत्नी - मेरी शराफत देखो, मैंने
आपको देखे बगैर ही आपसे
शादी कर ली...!
.
.
पति - मेरी शराफत देखो,
मैंने देखकर भी इंकार नहीं
किया...!
पत्नी खुशमिजाज और हंसमुख स्वभाव की थी
और पति उदास और गंभीर मिजाज...!
.
पत्नी की सहेली ने पूछा- यूं कैसे काम चलता है...?
.
पत्नी बोली - बड़े आराम से...!
शादी-ब्याह या खुशी का अवसर हो,
तो मैं चली जाती हूं...
और
अगर किसी की तबीयत खराब हो या मैयत में
जाना हो, तो ये चले जाते हैं...!
.
यह सुनकर सहेली बेहोश...