जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
जब बच्चे ने पढ़ ली पापा के आंखों की भाषा...पढ़िए धमाकेदार जोक्स
पत्नी ने फोन किया...
.
खाना रेस्टोरेंट से लाओगे...
.
या...
.
घर आकर बनाओगे...?
.
शास्त्रों में इसे ही धर्मसंकट कहा गया है...!!!
कर्मचारी - सर मेरी पत्नी 5-6 दिनों के लिए
मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, छुट्टी चाहिए।
.
बॉस - नहीं मिलेगी!
.
कर्मचारी - थैंक्यू सर, मैं जानता था कि
मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे...!!!
मास्टर जी - महान वही है जो हर वक्त दूसरों की मदद करे!
.
.
.
पप्पू - पर सर, परीक्षा के वक्त ना आप खुद महान होते हैं
और ना हमें होने देते हैं...!!!
रिश्तेदार - फेसबुक छोड़ो और मेहनत करो,
मेहनत का फल मीठा होता है।
.
.
.
पप्पू - सॉरी... मुझे डायबिटीज है...!!!