जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए हम अपना खान-पान अच्छा रखते हैं। इसी तरह स्वस्थ रहने के लिए तनाव मुक्त रहना भी जरूरी है। तनाव से दूर रहने में हंसी काफी मदद करती है। जब आप हंसते हैं, तो शरीर में रक्त संचार तेजी से होता है और शरीर में ऑक्सीजन का सप्लाई भी अधिक होने लगता है। हंसी एक ऐसी दवा है, जो मन और शरीर दोनों को सेहतमंद रखती है। इसलिए हम सभी को हर दिन खुलकर हंसना चाहिए।
जोक्स: साली- कल शाम को दीदी आपको इतना क्यों पीट रही थी? जीजा का जवाब सुनकर उड़े होश
जोक्स: इन दिनों जिंदगी इतनी भागभागम हो चुकी है कि मानसिक तनाव से बचना एक चुनौती बन गया है। अगर आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आपकी हंसी छूट जाएगी।
साली- कल शाम को दीदी आपको इतना क्यों पीट रही थी?
जीजा- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
साली- लेकिन हुआ क्या?
जीजा- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी।
साली फिर तो आपको पीटकर अच्छा किया।
टीचर- तुम पढ़ने में ध्यान क्यों नहीं देते हो?
छात्र- क्योंकि पढाई सिर्फ दो वजहों से की जाती है...
पहला कारण- डर से
दूसरा कारण- शौक से और, बिना वजह के शौक हम रखते नहीं और डरते तो किसी के बाप से नहीं।
जोक्स हिंदी: वकील- हत्या की रात क्या थे तुम्हारे पति के अंतिम शब्द? महिला की बात सुनकर पूरा कोर्ट खामोश
पप्पू की छत टपक रखी थी ठीक डाइनिंग टेबल के ऊपर।
प्लम्बर ने पूछा- आपको कब पता चला कि छत टपक रही है?
शराबी- जब कल रात को मेरा पैग 3 घंटे तक खत्म नहीं हुआ।
फनी जोक्स: बस में सीट के लिए लड़ रही लड़कियां कंडक्टर की बात सुनकर पूरे रास्ते खड़ी रहीं, पढ़िए वायरल जोक्स
एक ऑटो वाले की शादी हो रही थी
जब उसकी दुल्हन फेरों के वक्त उसके पास बैठी तो वह बोला,
थोड़ा पास होकर बैठो, अभी एक और बैठ सकती है
फिर क्या था मण्डप में दे चप्पल, दे चप्पल......
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)