फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: साली- जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती हैं, जीजा ने पलट कर दिया गजब का जवाब

Tue, 05 Aug 2025 02:24 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 05 Aug 2025 02:24 PM IST
सार

Hindi Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।

विज्ञापन
Jija sali funny jokes in hindi devar bhabhi desi chutkule husband wife latest jokes whatsapp funny jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Funny Chutkule: जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.....



साली- कहा जाता है की, जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती हैं,
लेकिन क्या तुम्हें पता है कि नर्क में क्या होता है?
साली- क्या होता है?
जीजा- शादी के बाद जो दुर्गति होती है,
वो नर्क में ही तय की जाती है.....

Jija sali funny jokes in hindi devar bhabhi desi chutkule husband wife latest jokes whatsapp funny jokes
Funny Jokes - फोटो : freepik
पत्नी की एक सुंदर सहेली घर आई
पति वहां बैठा उसे देखता रहा
प्रेशर कुकर की 12 सीटियां बजने पर पति ने पत्नी से कहा,
किचन में देखो, दाल जल जाएगी
पत्नी- जल जाने दो, पर मैं तुम्हारी दाल गलने नहीं दूंगी....

मायके से पत्नी अपने पति को फोन करती है
पत्नी- रक्षाबंधन हो गया, अब लेने आ जाओ 
पति- अरे 15 अगस्त तक छुट्टी है, 2-4 दिन और रह ले
पत्नी- ज्यादा होशियार मत बनो, देश आजाद हुआ है तुम नहीं..... 
Jija sali funny jokes in hindi devar bhabhi desi chutkule husband wife latest jokes whatsapp funny jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू शराब पीकर बस में चढ़ा और एक साधू बाबा के पास बैठ गया
साधू चिंटू को नशे में देखकर कहते हैं
बेटा तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो
इतना सूनते ही चिंटू जोर-जोर से चिल्लाने लगा, ओय रोको रोको
मुझे कहीं और जाना था, लगता है मैं गलत बस में चढ़ गया हूं.....


आज के मजेदार जोक्स: पाप का घड़ा भरते ही मृत्यु हो जाती है, पप्पू की बात सुनकर गप्पू की बोलती हो गई बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
Jija sali funny jokes in hindi devar bhabhi desi chutkule husband wife latest jokes whatsapp funny jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा- पापा, पड़ोस वाले शर्माजी हैं ना?
पापा- हां, क्या हुआ उनको?
बेटा- अरे, उनके लड़के के गणित में 99 नंबर आए हैं
पापा- और 1 नंबर कहां गया?
बेटा- वो मैं लेकर आया हूं
पापा- मेरा लट्ठ निकाल तो जरा....
विज्ञापन
Jija sali funny jokes in hindi devar bhabhi desi chutkule husband wife latest jokes whatsapp funny jokes
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
बॉयफ्रेंड और गर्लफ्रेंड बीएमडब्ल्यू कार में डेट पर गए
बॉयफ्रेंड- मैं आज तक तुमसे एक बात छुपा रहा हूं
गर्लफ्रेंड- क्या?
बॉयफ्रेंड- मैं शादीशुदा हूं
गर्लफ्रेंड- तुमने तो डरा ही दिया था, मुझे लगा कि ये बीएमडब्ल्यू कार तुम्हारी नहीं है
गर्लफ्रेंड का जवाब सुनकर बॉयफ्रेंड के होश उड़ गए.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed