फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंदी जोक्स: लड़ाई के बाद पति से पत्नी- समझौता कर लेते हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Sat, 12 Sep 2026 05:20 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Sat, 12 Sep 2026 05:20 PM IST
सार

हिंदी जोक्स: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के लिए सेहतमंद रहना जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए।
 

विज्ञापन
husband wife jokes pati patni jokes chutkule in hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला

हिंदी जोक्स: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?
दादी - मुझसे बातें कर ले...!
पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?
दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!
पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!
दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 
पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 
दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 
पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 
दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
 

husband wife jokes pati patni jokes chutkule in hindi
मजेदार चुटकुले - फोटो : freepik

पति-पत्नी की लड़ाई हो गई दिनभर चुपचाप रहने के बाद
पत्नी, पति के पास आकर बोली- इस तरह झगड़ा करने बाद अच्छा नहीं लग रहा। एक काम करते हैं, थोड़ा तुम समझौता करो, थोड़ा मैं करती हूं।
पति- ठीक है, क्या करना है?
पत्नी- तुम मुझसे माफी मांग लो और मैं आपको माफ कर देती हूं।
 

husband wife jokes pati patni jokes chutkule in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

एक अमेरिकी डॉक्टर भारत आया। बस स्टैंड पर किताब देखते ही उसे दिल का दौरा पड़ गया।
20 रुपये की इस किताब का नाम था...
30 दिन में डॉक्टर कैसे बने।


जोक्स: स्कूटर से गिरकर हुआ पति का एक्सीडेंट, पत्नी ने कही ऐसी मजेदार बात, पढ़कर नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
husband wife jokes pati patni jokes chutkule in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik

सुहागरात को पति अपनी बीवी की गोद में लेटा था... 
पति- अगर मैं मर गया तो? 
मीना- ऐसा मत कहो जानू।
पति- अगर मैं मर गया तो क्या तुम तुरंत शादी करोगी? 
मीना- नहीं तुरंत नहीं, 2 -3 महीने तो रुकना पड़ेगा नहीं तो लोग क्या कहेंगे? 
बेचारा पति अभी भी सदमे में है !!!

जोक्स: लड़की से बोला लड़का- डार्लिंग तुम्हारी आंखों में दुनिया दिखाई देती है, फिर दादा ने अरमानों पर फेरा पानी
 

विज्ञापन
husband wife jokes pati patni jokes chutkule in hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

लड़की वाले शादी के लिए देखने आ रहे थे...!
पापा- बेटा लड़की वाले आ रहे हैं, उनके सामने थोड़ी लंबी-लंबी फेंकना...!
लड़की वालों के आते ही
बेटा- पापा जरा चाबी देना, वो ट्रेन धूप में खड़ी है, अंदर कर देता हूं...!
पापा बेहोश...!


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed