फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: लड़की की इंग्लिश सुनकर लड़का हो गया कनफ्यूज, ये जोक्स पढ़कर नहीं रोक पाएंगे हंसी

Mon, 11 Dec 2023 11:21 AM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Mon, 11 Dec 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
Husband Wife hindi jokes funny santa banta jokes in hindi
आज के मजेदार चुटकुले - फोटो : amar ujala

Husband Wife Jokes: हंसते रहना स्वस्थ जीवन के लिए बहुत जरूरी है, सभी लोगों को खुल कर हंसने की आदत बनानी चाहिए। मेडिकल साइंस भी मानता है कि जो लोग हंसते-मुस्कुराते रहते हैं उनमें स्ट्रेस-एंग्जायटी जैसी समस्याओं का खतरा कम होता है। हंसना शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए भी जरूरी है, इसलिए इसे दिनचर्या का हिस्सा जरूर बनाइए। ऐसे उपाय करें जिससे आप खुलकर हंस सकें। इस आर्टिकल में हम हिंदी चुटकुले लेकर आए हैं। चुटकुले हमारी जिंदगी को कुछ पल के लिए हंसी और खुशी से भर देते है। दिमाग के रिफ्रेशमेंट के लिए भी यह बहुत मददगार माना जाता है।



पत्नी- जरा किचन से नमक लेते आना...
पति- यहां तो कहीं नमक नहीं है...
पत्नी- तुम तो हो ही कामचोर, एक काम ढंग से नहीं कर सकते, बस बहाने बनाते रहते हो...
जिंदगी में कुछ तो काम करो. मुझे पता था कि तुम्हें नहीं मिलेगा...
इसलिए पहले ही ले आई थी।
अब कोई बताए इसमें पति कहां गलती है।

Husband Wife hindi jokes funny santa banta jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- सुनते हैं जी, मेरी त्वचा बहुत ऑयली-ऑयली सी हो गई है…
बताइए ना, मैं क्या लगाऊं?
पति- लो बर्तन मांजने वाला साबुन, ये सब ठीक कर देगा
अब पति देव की हुई जमकर कुटाई!
Husband Wife hindi jokes funny santa banta jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
एक लड़की नई-नई इंग्लिश सीख रही थी…
लड़की- जानू plz apple my new number…
लड़का- confused... क्या…?
लड़की- मेरा नंबर apple कर लो ना जल्दी
लड़का- अरे पर apple तो सेब होता है…!
लड़की- जानू मैं भी तो ये ही कह रही हूं कि मेरा नया नंबर 'सेब' कर लो…
लड़का बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife hindi jokes funny santa banta jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
गोलू- ये ट्रेन चल क्यों नहीं रही।
टीटी- अरे भारी वर्षा की वजह से ट्रेन लेट है।
गोलू- वर्षा इतनी भारी है,
तो वर्षा को ट्रेन से उतार क्यों नहीं देते?
विज्ञापन
Husband Wife hindi jokes funny santa banta jokes in hindi
जोक्स - फोटो : iStock
मां बच्चे से - तू पूरा साल नहीं पढ़ता और
Exams आते ही किताबों में
लग जाता है..ऐसा क्यूं? 
बच्चा- क्योंकि लहरों का सुकून, तो सभी को पसंद है, 
लेकिन तूफानों में कश्ती निकालने का मजा ही कुछ और है. 
मां- इधर आ..कुत्ते.. तुझे मैं बनाती हूं टाइटैनिक का ड्राइवर।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed