फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: पति से पत्नी- तुमने पढ़ा अखबार में क्या लिखा है? पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Wed, 11 Feb 2026 10:35 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 11 Feb 2026 10:35 AM IST
सार

Viral Jokes: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। हंसने के लिए किसी खास मौके का इंतजार नहीं करना चाहिए। 

विज्ञापन
Husband wife funny jokes in hindi pati patni ke majedar chutkule Jija sali hindi jokes girl boy jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Comedy Funny Jokes: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। मानसिक तनाव से बचाने में हंसी हमारी काफी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन हंसना चाहिए। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



पत्नी- तुमने पढ़ा अखबार में लिखा है कि 25% महिलाएं,
मानसिक रोग के लिए दवाइयां लेती हैं
पति- यह तो बहुत डरावना समाचार है
पत्नी- क्यों?
पति- इसका मतलब 75% बिना दवाइयां लिए घूम रही हैं....

Husband wife funny jokes in hindi pati patni ke majedar chutkule Jija sali hindi jokes girl boy jokes
गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- आई लव यू
लड़की- आई लव यू टू
लड़का- कितना प्यार करती हो तुम मुझसे?
लड़की- जितना तुम करते हो
लड़का- धत्त तेरी की, इसका मतलब तू भी
टाइमपास ही कर रही है.....


लड़का- नाश्ता कर लिया?
लड़की- हां बेबी 
लड़का- क्या खाया?
लड़की- ब्रेड बटर
लड़का- मैंने फोन किया था, तुम्हारी मम्मी ने बताया कि
तुम चाय के साथ बासी रोटी ठूंस के खा रही हो.....
Husband wife funny jokes in hindi pati patni ke majedar chutkule Jija sali hindi jokes girl boy jokes
फनी जोक्स - फोटो : freepik
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा.....
 

Jokes: हरीश- मेरी बीवी 5-6 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है, बॉस का जवाब पढकर नहीं रुकेगी हंसी


Desi Chutkule: दामाद ने ससुर को बताई अपनी खूबी, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband wife funny jokes in hindi pati patni ke majedar chutkule Jija sali hindi jokes girl boy jokes
टीचर-स्टूडेंट फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- सभी बच्चे अपना-अपना नाम और पंसद बताओ?
पहला लड़का- हमारा नाम छोटू है और हमें इमरती पंसद है
दूसरा लड़का- हमारा नाम गोलू है और हमको भी इमरती पंसद है
तीसरा लड़का- हमारा नाम गप्पू है, हमें भी इमरती पंसद है
टीचर- अरे वाह, सबकी पंसद एक है
टीचर- लड़की तुम्हारा नाम क्या है?
लड़की- हमारा नाम इमरती है
टीचर बेहोश.....


टीचर- ABCD सुनाओ
पप्पू- ABCDEHI
टीचर- इसमें GF कहां है?
पप्पू- वो तो मेरी किस्मत में बचपन से ही नहीं है..... 
विज्ञापन
Husband wife funny jokes in hindi pati patni ke majedar chutkule Jija sali hindi jokes girl boy jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
चिंटू (दुकानदार से)- मैंने पिछले महीने आपसे मुर्गी का दाना खरीदा था
दुकानदार- तो क्या उसमें कोई खराबी थी?
चिंटू- एक महीना हो गए उसको गमले में बोए,
लेकिन अभी तक उसमें मुर्गी नहीं उगी.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed