फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Funny Jokes: बीमार पति को डॉक्टर के पास ले गई पत्नी, फिर जो हुआ पढ़कर आप भी लगाएंगे ठहाके

Mon, 25 Aug 2025 10:33 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Mon, 25 Aug 2025 10:33 AM IST
सार

Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए हर इंसान को तनाव से बचना चाहिए। तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय हंसी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो तनाव आपके आसपास भी नहीं भटकता है।

विज्ञापन
Husband Wife Funny Chutkulei Pati Patni Hindi Jokes New Jokes 2025 In Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

Jokes In Hindi, Chutkule: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल जोक्स लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 



बीमार पति को डॉक्टर के पास ले गई पत्नी
डॉक्टर- इनको अच्छा खाना दो, हमेशा खुश रखो,
घर की कोई भी प्रॉब्लम इनसे डिस्कस मत करो, फालतू की फरमाइशें
मत करो ताकि इनकी चिंताएं न बढ़ें
अगर ऐसा किया तो ये 6 महीने में ठीक हो जाएंगे.....

Husband Wife Funny Chutkulei Pati Patni Hindi Jokes New Jokes 2025 In Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू- तुझे स्विमिंग आती है?
सुरेश- नहीं
राजू- तेरे से अच्छा तो कुत्ता है, जो तैर लेता है
सुरेश- तुझे स्विमिंग आती है, क्या?
राजू- हां
सुरेश- फिर तेरे और कुत्ते में फर्क ही क्या है.....


चिंटू- यार, पत्नी का जन्मदिन याद करने का कोई आसान तरीका बताओ?
पिंटू- बहुत आसान है, बस एक बार उसका जन्मदिन भूल जाओ
फिर पत्नी तुम्हें ऐसा याद दिलाएगी कि उसके बाद मरते दम तक
तुम अपनी पत्नी का जन्मदिन नहीं भूल पाओगे....

Husband Wife Funny Chutkulei Pati Patni Hindi Jokes New Jokes 2025 In Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- अपने पापा का नाम अंग्रेजी में बोलो?
गोलू- ब्यूटिफूल रेड अंडरवियर
टीचर- ये क्या बकवास है, हिंदी में बताओ?
गोलू- सुंदर लाल चड्ढा.....


Chutkule In Hindi: सुरेश ने राजू को बताए मेहमानों को ग्रीन टी पिलाने के फायदे, पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Funny Chutkulei Pati Patni Hindi Jokes New Jokes 2025 In Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पप्पू (डॉक्टर से)- आप मेरी शराब छुड़वा सकते हो, क्या?
डॉक्टर- हां क्यों नहीं
पप्पू- पुलिस ने मेरी 20 बोतल पकड़ी है, प्लीज छुड़वा दो.....

एक रात गोलू के घर में चोर घुस गया और बोला- सोना कहां है?

गोलू- गधे, पूरा घर खाली पड़ा है
कहीं भी सो जा....

विज्ञापन
Husband Wife Funny Chutkulei Pati Patni Hindi Jokes New Jokes 2025 In Hindi
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गांव के एक चाचाजी अस्पताल में भर्ती थे, बोतल चढ़ाने के लिए नर्स आई
चाचाजी ने नर्स से पूछा- ये किस की बोतल है?
नर्स- इसके अंदर विटामिन होते हैं, जिससे आपको भोजन जितनी शक्ति मिलेगी
चाचाजी- इसके बाद मुझे छाछ की बोतल चढ़ा देना, 
मुझे भोजन करने के बाद छाछ पीने की आदत है......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed