फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पति ने पत्नी को बताई अपने दिल की बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Wed, 22 Oct 2025 04:01 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 22 Oct 2025 04:01 PM IST
सार

Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं।

विज्ञापन
Husband Wife Comedy Jokes In Hindi Pati Patni Desi Chutkule joke of the day Jija Sali Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....



एक पति ने अपनी पत्नी को दिल की बात बताई और कहा-
तुमसे शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है
पत्नी- कौन-सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.....

पति को काफी हिचकी आ रही थी
पत्नी ने पति की तरफ घूर कर देखा और बोली-
मैं तो यहां हूं फिर बाहर कौन मरी जा रही है,
तुम्हारे लिए.... 

Husband Wife Comedy Jokes In Hindi Pati Patni Desi Chutkule joke of the day Jija Sali Funny Jokes
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- नाखून काटने पर खून क्यों नहीं निकलता है? 
चिंटू- क्योंकि उसका नाम ही नाखून है
जवाब सुनकर टीचर ने अपना सिर पकड़ लिया......
Husband Wife Comedy Jokes In Hindi Pati Patni Desi Chutkule joke of the day Jija Sali Funny Jokes
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर (पति से)- आपकी बीवी अब सिर्फ दो दिन की मेहमान है,
आई एम सॉरी
पति- इसमें सॉरी की क्या बात है डॉक्टर साहब,
निकाल लेंगे ये दो दिन भी जैसे-तैसे....  
 

Funny Jokes: सास- मुझे देख कर तुम्हें क्या याद आता है? दामाद का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Husband Wife Comedy Jokes In Hindi Pati Patni Desi Chutkule joke of the day Jija Sali Funny Jokes
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
शादी से पहले मेरा दोस्त स्टेटस डाला करता था
'शेर का कोई ठिकाना नहीं होता'
अभी मैंने वीडियो कॉल किया तो भाभी ने उठाया 
मैंने पूछा- शेर कहां है?
भाभी बोली- लहसुन छिल रहा है.....

एक महिला ने कस्टमर केयर पर फोन करके गुस्साते हुए कहा-
पिछले तीन घंटे से आपकी कंपनी का इंटरनेट नहीं चल रहा है,
बताइए मैं क्या करूं?
कस्टमर केयर- बहनजी तब तक कुछ घर के काम ही कर लो......
विज्ञापन
Husband Wife Comedy Jokes In Hindi Pati Patni Desi Chutkule joke of the day Jija Sali Funny Jokes
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की बस में चढ़ी तो सब सीटें भरी हुई थी
लड़की ने एक सीट पर बैठे लड़के से कहा- प्लीज आप मुझे सीट दे दीजिए
लड़के ने तुनककर पूछा- क्यों दे दूं?
लड़की ने कहा- अरे लड़की खड़ी है, सीट भी नहीं दे सकते क्या?
लड़का बोला- आप मुझसे शादी कर लो
लड़की गुस्से में बोली-  किस खुशी में कर लूं
लड़का तुरंत बोला- लड़का कुंवारा घूम रहा है, शादी भी नहीं कर सकती क्या?

 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed