आज की भागमभाग भरी जिंदगी में लोगों पर काम-काज का इतना तनाव हो गया है कि लोग हंसना-मुस्कुराना भूलते जा रहे हैं। अगर हमको सेहतमंद रहना है तो हंसने और हंसाने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए। हमें पूरे दिन में एक समय ऐसा तय करना चाहिए जब हम अपनों के साथ खुलकर हंस सके। ऐसे में हंसी-मजाक करने का सबसे आसान तरीका है जोक्स और चुटकुले पढ़ना। इसीलिए हम आपके लिए रोज लाते हैं मजेदार जोक्स और चुटकुले। जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सफर........
Hindi Viral Jokes: टीचर ने बच्चों से पूछा- शून्य की खोज किसने की? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
मास्टर जी- बताओ शून्य की खोज किसने की थी...
बच्चा- आलिया भट्ट, आलिया भट्ट...
मास्टर जी गुस्से में मुझसे मजाक करते हो...
तभी एक लड़का बोला...सर वो तोतला है आर्यभट्ट कह रहा है...
पति-पत्नी की लड़ाई हो गई...
तभी पत्नी ने कहा मैं एक महीने के लिए अपने मायके जा रही हूं...
पति ने मैच देखते हुए कहा...और ये पहली बार कदमों का बेहतरीन इस्तेमाल
बस तब से न जानें क्यों पति ठीक से अपने पैर इस्तेमाल नहीं कर पा रहा है...
पति खाना खाते हुए- आज खाना सासू मां ने बनाया है...
पत्नी- अरे वाह आपने एक ही बार में कैसे पहचान लिया...
पति- ज्यादा खुश होने की जरुरत नहीं है...रोज खाने में काले बाल निकलते हैं...आज सफेद निकल रहे हैं..
एक आदमी अपने मैरिज सर्टिफिकेट को बड़ी देर से घूर-घूर कर देख रहा था...
पत्नी- इतने ध्यान से क्या देख रहे हो...?
पति- बस इसकी एक्पायरी डेट देख रहा हूं...