हंसना हम सभी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। जिस प्रकार हम स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से भोजन करते हैं उसी प्रकार हमें नियमित रूप से हंसना भी चाहिए। हंसने से इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना और मुस्कुराना हमें मानिसक तनाव से बचा सकता है। अगर आपके पास हंसने की कोई वजह नहीं है, तो आप जोक्स और चुटकुले पढ़कर हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लाए हैं कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
आज के मजेदार जोक्स: संता ने बंता से पूछा- बता जेल को हिंदी में हवालात क्यों कहते हैं? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट
संता- चल अब बता जेल को हिंदी में
हवालात क्यों कहते हैं?
बंता- सिम्पल है यार, क्योंकि वहां पर सिर्फ
हवा और लात खाने को मिलती है।
राजू स्कूल में गधा लेकर पहुंचा
अध्यापिका- ये गधा क्यों लेकर आए हो?
राजू- मैडम, आप ही कहती हैं कि
आपने बड़े-बड़े गधों को इंसान
बनाया है..., तो मैंने सोचा कि इसका
भी भला हो जाएगा।
चिंटू- मां और बीवी में सबसे बड़ा फर्क क्या होता है?
मिंटू- पता नहीं, तुम बताओ?
चिंटू- मां बोलना सिखाती है और बीवी चुप रहना।
डॉक्टर- तुमने आने में देर कर दी।
चिंटू- क्या हुआ डॉक्टर साहब, कितना वक्त बचा है मेरे पास?
डॉक्टर- मर नहीं रहे हो, 6 बजे का अपॉइंटमेंट था 7 बजे आए हो...