जोक्स इन हिंदी: हंसी एक ऐसी दवा है, जो लोगों के कई तरह की बामीरियों से बचाने में मदद करती है। अगर आप मानसित तनाव से बचना चाहते हैं, तो आपको हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी?
पत्नी- हां करूंगी। क्या करना होगा?
पति- कुछ नहीं बस नदी में जाकर खड़ी हो जाना।
पत्नी- फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।
पत्नी तिलमिलाकर रह गई फिर बोली- तुम मेरी फिल्म में काम करोगे?
पति- हां, क्या करना है?
पत्नी- बस घर जाना है, फिर वापस यहीं नदी किनारे आना है ऐसा दो तीन बार करना है।
पति- ठीक है। पर फिल्म का नाम क्या है?
पत्नी- धोबी का कुत्ता न घर का न घाट का!
मॉल में बिस्कुट चोरी करते समय एक खूबसूरत महिला पकड़ी गई और फिर...
जज- तुमने बिस्कुट का एक पैकेट चुराया, जिसमें 30 बिस्कुट थे, इसके लिए तुम्हें 30 दिनों की सजा सुनाई जाती है
महिला का पति बोला- जज साहब, सूजी का पैकेट भी चुराया है।
जज बेहोश...कितनी सजा दें।
लड़के ने पूछा क्या कीमत है तेरी मुहब्बत की,
लड़की मुस्कुराकर बोली Samsung Galaxy j7
लड़के ने कहा जा बहन अल्लाह तेरा घर आबाद करे
हम खुद Nokia 1208 कि बैटरी मे कागज़ फंसा कर गुजारा कर रहें हैं।
जोक्स: पत्नी- मेरी तबीयत ठीक नहीं लग रही है, पति ने कही ऐसी बात सुनकर नहीं रुकेगी हंसी
सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी...
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे...
पति ने एक्टिवा बेच दी
हिंदी जोक्स: जज- घर में मालिक के रहते हुए तुमने चोरी कैसे की? संता ने दिया मजेदार जवाब
सुधांशु किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले – "हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।
सुधांशु बोला- “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।"