Hindi Jokes: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।
Hindi Jokes: मास्टर जी- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया? चिंटू का जवाब सुनकर कर दी जोरदार धुनाई
Hindi Jokes: अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मास्टर जी- तुमने होमवर्क क्यों नहीं किया?
चिंटू- मैं हॉस्टल में रहता हूं ना...
मास्टर जी- तो...?
चिंटू- हॉस्टल में होमवर्क कैसे कर सकता हूं, हॉस्टल वर्क देना चाहिए था ना...!!!
फिर हुई चिंटू की जोरदार धुनाई।
पिता ने पूछा- बेटा तू फेल कैसे हो गया?
बेटा- पापा पेपर में प्रश्न ही ऐसे आए थे जो मुझे पता नहीं थे
पिता- अच्छा…तो फिर तुमने उत्तर कैसे लिखे?
बेटा- मैंने भी उत्तर ऐसे लिखे, जो मास्टर को पता नहीं थे।
Jokes in Hindi: गर्लफ्रेंड से बॉयफ्रेंड- यह शीशा तुम्हारे कारण टूटा है, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके
पुलिस वाला- तुम्हारे सभी कागजात ठीक हैं, लेकिन चालान बनता है 2000 रुपये का...
पप्पू- पर चालान किस चीज का...?
पुलिस वाला- तुमने सारे कागजात संभाल कर पॉलिथीन में रखे हुए हैं और पॉलिथीन बैन है।
Funny Jokes: पत्नी- गजल और भाषण में क्या अंतर होता है? पति का जवाब सुनकर हो गई आगबबूला
बेटी- मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ।
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए।
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रखकर गई है।
बाप बेहोश...
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)