फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी? गप्पू का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 20 Jan 2026 07:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 20 Jan 2026 07:12 PM IST
सार

Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हर दिन कम से कम एक बार जरूर हंसना चाहिए। अगर आप भी इस बिजी लाइफ में हंसते रहते हैं, तो मानसिक तनाव जैसी समस्या से बच सकते हैं।

विज्ञापन
Hindi Jokes: Pappu Gappu Jokes Friend Jokes in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो?
पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है...
गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं.
पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।
 

Hindi Jokes: Pappu Gappu Jokes Friend Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

पप्पू- यार कल शाम को भाभी तुझे इतना क्यों मार रही थी? 
गप्पू- क्या बताऊं सरकारी नौकरी करते करते मेरा भी दिमाग खराब हो गया है।
पप्पू- लेकिन हुआ क्या? 
गप्पू- कल गर्लफ्रेंड को लेटर लिखा और प्रतिलिपि सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पत्नी को भी भेज दी...

 

Hindi Jokes: Pappu Gappu Jokes Friend Jokes in Hindi
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी इतनी भयंकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली और स्टूल पर चढ़कर
फंदा पंखए में डालने की कोशिख करने लगा।
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर)- हो गया क्या, जो
करना चाह रहे हो? जरा जल्दी करो, देर मत लगाओ, मुझे स्टूल की जरूरत है।

Jokes in Hindi: पत्नी- कौन सा कानून है कि तुम्हें हमेशा मैं ही खाना बना कर दूं? पति ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Pappu Gappu Jokes Friend Jokes in Hindi
वायरल जोक्स - फोटो : freepik

पप्पू- पता है, पत्नी पेपरवेट की तरह होती है...!
गप्पू - वो कैसे...?
पप्पू- पति को फड़फड़ाने तो देती है,
लेकिन उड़ने नहीं देती...!

Jokes: महंगा परफ्यूम लगा कर लिफ्ट में आई दो लड़कियां, वजह पढ़कर पेट पकड़कर हंसने लगेंगे आप
 

विज्ञापन
Hindi Jokes: Pappu Gappu Jokes Friend Jokes in Hindi
Funny Jokes - फोटो : freepik

पत्नी के जन्मदिन पर हद से ज्यादा कंजूस पति ने पूछा- तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए...? 
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी, उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लेकर दो, जिस पर सवार होते ही वो सेकण्ड में 0 से 100 पर पहुंच जाए...! 
शाम को ही पति ने वजन तौलने वाली मशीन लाकर दे दी।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed