फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी, सभी औरतों से डर लगता है, पिता का जवाब पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 03 Feb 2026 05:47 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Tue, 03 Feb 2026 05:47 PM IST
सार

Hindi Jokes: हंसने से मानसिक तनाव कह होता है और आपकी सहेत अच्छी रहती है। हंसने के एक नहीं कई फायदे हैं। हंसने से आप कई गंभीर बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

विज्ञापन
Hindi Jokes: Father Son Jokes in Hindi Most Funny Jokes in Hindi
जोक्स का खजाना - फोटो : Amar Ujala

Hindi Jokes: हंसने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है। यही वजह है कि सेहतमंद रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए आप जोक्स और चुटकुलों की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा कॉमेडी फिल्में, टीवी शो या चुटकुले पढ़कर भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi) लेकर जिन्हें पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



पति-पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो- चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!
 

Hindi Jokes: Father Son Jokes in Hindi Most Funny Jokes in Hindi
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik

किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया। 
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं? 
पिता ने उत्तर दिया- बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं! 
 
 

Hindi Jokes: Father Son Jokes in Hindi Most Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।

Jokes: गर्लफ्रेंड- जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है, बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर डॉक्टर बोला लानत है मेरी डिग्री पर
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes: Father Son Jokes in Hindi Most Funny Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

सोनू- पापा, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है? 
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है... 
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!! 
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया। 

Funny Jokes: पत्नी- क्यों जी रोज सुबह मेरे चेहरे पे पानी क्यों डालते हो, पति ने दिया गजब का जवाब
 

विज्ञापन
Hindi Jokes: Father Son Jokes in Hindi Most Funny Jokes in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी ने पति से पूछा पत्नी- अच्छा यह बताओ कि तुम मूर्ख हो या मैं?
पति- (शान्त मन से) प्रिये ये बात तो सब लोग जानते हैं कि तुम अत्यन्त तीव्र बुद्धि की स्वामिनी हो 
इसलिए यह कभी हो ही नहीं सकता कि तुम किसी मूर्ख व्यक्ति से शादी करो 
पति का नाम राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए भेजा गया है!!

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed