फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी, मुझे सभी औरतों से डर लगता है, बाप ने दिया गजब का जवाब

Sun, 01 Jun 2025 07:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Jun 2025 07:54 PM IST
सार

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।

विज्ञापन
Hindi Jokes father Son jokes comedy jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...



एक बार क्लास में मैडम ने बच्चों से एक सवाल पूछा...
मैडम- तुम सब में से सबसे बहादुर कौन है बच्चों...?
मैडम का सवाल सुन के सारे बच्चों ने हाथ उठा दिए...
यह देख मैडम ने एक और सवाल पूछा...
मैडम- अच्छा बताओ, अगर तुम्हारे स्कूल के सामने कोई बम रख दे, तो तुम क्या करोगे...?
मैडम का सवाल सुन पप्पू ने हाथ उठाया और बोला
पप्पू- मैडम जी एक, दो मिनट देखेंगे अगर कोई ले जाता है तो ठीक है, नहीं तो स्टाफरूम में रख देंगे!

 

Hindi Jokes father Son jokes comedy jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
पिता- कर ले बेटा! फिर एक ही औरत से डर लगेगा, बाकी सब अच्छी लगेंगी।
 

Hindi Jokes father Son jokes comedy jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

पत्नी दर्द से कराहते हुए- सुनो... मेरे सीने में बहुत तेज दर्द हो रहा है,
शायद हार्ट अटैक आया है, जल्दी से एंबुलेंस बुलवाओ ना...!
पति (जल्दी-जल्दी में)- ठीक है फोन करता हूं, जरा अपने मोबाइल का पासवर्ड बताओ...!
पत्नी- चलो रहने दो, अभी रुक जाओ पहले से ठीक लग रहा है।
कल क्लीनिक पर जाकर दिखा लेंगे...!

Today Jokes: पिता- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना, चिंटू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes father Son jokes comedy jokes in hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया। 
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पिता से पूछा -पिताजी दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं? 
पिता ने उत्तर दिया- बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं! 

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- कहां जा रहे हो? पति का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
 

विज्ञापन
Hindi Jokes father Son jokes comedy jokes in hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

सोनू- पापा, तुम्हारे लिए मेरी क्या कीमत है? 
पापा- बेटा तू तो करोड़ों का है... 
सोनू- तो उसी करोड़ों मे से 25000 रुपये देना, गोवा घूमने जाना है!!! 
फिर पापा ने सोनू पर की चप्पलों की बरसात कर दी और खूब धोया। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed