फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- कहां जा रहे हो? पति का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sun, 01 Jun 2025 12:31 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Sun, 01 Jun 2025 12:31 PM IST
सार

Jokes in hindi: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इंसान को हंसी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचाती है।

विज्ञापन
Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Jokes in Hindi
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इंसान को हंसी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचाती है। आज भी हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला......



पत्नी (पति से)- उठो जी नाश्ता बनाने जाओ
पति उठा और सीधा बाहर जाने लगा
पत्नी- कहां जा रहे हो?
पति- वकील के पास तुमसे तलाक लेने
थोड़ी देर बाद पति वापस घर आया और सब्जी काटने लगा
पत्नी- क्या हुआ?
पति- कुछ नहीं वकील साहब बर्तन साफ कर रहे थे....

Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की वाले बेटी के लिए लड़का देखने गए
लड़की वाले- कितना कमा लेते हो?
लड़का- इस महीने 2 कमाया
लड़की वाले- फिर क्या हुआ?
लड़का- बस, फिर मोबाइल में तीन पत्ती हेंग हो गया
और सारी कमाई चली गयी....
Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Jokes in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
बाप (बेटे से)- तुम मुझे अपना बाप नहीं बल्कि अपना दोस्त समझो
तुम मुझसे कुछ भी खुलकर कह सकते हो...
बेटा- सुन भाई वो पड़ोस वाले शर्मा की जो बेटी है
उसका नंबर दिलवा दे न
फिर क्या चप्पल टूटने तक जमकर कुटाई हुई......


Jokes: देवर- आपको मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? भाभी ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Jokes in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
एक आदमी संडे को डॉक्टर के पास गया
आदमी- डॉक्टर साहब मेरी पत्नी मुझे कुछ समझती ही नहीं है
हर समय चिड़-चिड़ करती रहती है, मेरा जरा भी नहीं सुनती
क्या आप उसे शांत कर सकते हैं?
डॉक्टर- अबे यह सब इतना आसान होता तो क्या
मैं संडे को क्लिनिक खोलकर बैठता......
विज्ञापन
Chutkule in Hindi Husband Wife Jokes in Hindi Pati Patni Jokes in Hindi
पति-पत्नी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- मेरा एक सपना था कि 35 वर्ष की उम्र तक बंगला,
बड़ी गाड़ी और एक बड़ा फार्म हाउस हो
लड़की- क्या फिर तुम्हारा वो सपना पूरा हुआ या नहीं?
लड़का- हां, इसमे से मेरा एक ही सपना पूरा हुआ
कि मैं 35 वर्ष का हो गया..... 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed