Funny Jokes in Hindi: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स, जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे। इन चुटकुलों को पढ़कर आप भी अपने परिजनों और दोस्तों को हंसा सकते हैं।
देवर- कहा जाता है, जोड़ियां स्वर्ग से बनकर आती हैं
लेकिन क्या आपको पता है कि,
नर्क में क्या होता है?
भाभी- क्या होता है?
देवर- शादी के बाद जो दुर्गति होती है,
वो नर्क में तय कि जाती है....
भाभी- एक बात कहूं शादी को लेकर
देवर- हां
भाभी- जिसने जल्दबाजी में शादी की उसने,
अपना जीवन बिगाड़ लिया
देवर- जिसने सोच समझ कर की उसने,
कौन सा तीर मार लिया......
2 of 5
वायरल फनी जोक्स
- फोटो : Freepik
पप्पू (गप्पू से)- यार जिसकी बीवी का नाम खुशी हो,
उसका तो खुशियों से विश्वास ही उठ गया होगा.....
3 of 5
मजेदार जोक्स
- फोटो : freepik
4 of 5
वायरल चुटकुले
- फोटो : freepik
चिंटू- प्यार हो जाता है या करना पड़ता है?
पिंटू- ये तो परिस्थिति पर निर्भर करता है
चिंटू- वो कैसे?
पिंटू- लड़की सुन्दर हो और स्कूटी पर हो,
तो हो जाता है
लेकिन लड़की बदसूरत हो पर मर्सीडीज में हो,
तो करना पड़ता है.....
पप्पू- अगर मुझे दूसरा दिमाग लगवाने की जरूरत पड़ी,
तो मैं तुम्हारा दिमाग लगवाना चाहूंगा
गप्पू- मतलब तुम मानते हो कि मेरे पास जीनियस का दिमाग है?
पप्पू- नहीं, मुझे ऐसा दिमाग चाहिए जो पहले कभी यूज न हुआ हो....
5 of 5
जोक्स का खजाना
- फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
रिंकी- तेरे घर में सब तेरी शादी को कैसे मान गए?
पिंकी- कुछ नहीं बस उनके एक सवाल का जवाब दिया
और वो मान गए
रिंकी- क्या पूछा था उन्होंने?
पिंकी- लड़का क्या कर रहा है
रिंकी- फिर
पिंकी- मैंने कहा, पेट के अंदर लात मार रहा है....
(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)