फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Jokes In Hindi: पंडित ने कंजूस आदमी को बताया मालामाल होने का जबरदस्त उपाय, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Wed, 28 May 2025 05:57 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Wed, 28 May 2025 05:57 PM IST
सार

Funny Jokes: चिंता और मानसिक तनाव आपकी खुशी खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जीवन में संतुलन बनाकर रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप खुश रहें।

विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik

Hindi Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे। 




कंजूस आदमी ने पंडित जी को कम पैसे दिए और पूछा,
कोई ऐसा उपाय बताओ कि मैं मालामाल हो जाऊं
पंडित जी- एक ऐसा मंत्र बताता हूं, जितनी बार बोलोगे
उतनी बार धन की प्राप्ति होगी
रोज किसी चौराहे पर जाओ और बोलो 'भगवान के नाम पर दे दे रे बाबा'....

Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली, क्या तुम मुझे याद करते हो?
मोनू- पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता, तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?


पूजा के समय पत्नी ने पति से पूछा
पत्नी- सुनो जी, आपको आरती याद है ना?
पति- हां हां, वो दुबली-पतली सी, वही ना?
फिर घर में भगवान की पूजा बाद में पति की पूजा पहले हुई.....
Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
गप्पू- सर छुट्टी चाहिए मुझे
बॉस- छुट्टी क्यों चाहिए तुम्हें?
गप्पू- सर लेकर देखनी है...कैसी लगती है?


Funny Jokes: ये पान पर क्या रखा है? बहू का जवाब पढ़कर सास के उड़े होश

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी
तभी पति की भी आंख खुल गई
पति- पगला गई हो क्या? सुबह सुबह मेकअप
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है,
फेस लॉक लगा दिया था और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है.....
विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend girlfriend jokes Jija Sali Funny Chutkule in Hindi
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
पलटू- अंकल, मुझे पीएचडी की डिग्री मिल गई है,
अब आप मेरा उधारी वाला खाता निकालो
दुकानदार- अरे बहुत अच्छा, आज सारा हिसाब चुकता करोगे क्या?
पलटू- नहीं अंकल, बस खाते में मेरे नाम के आगे डॉक्टर लगा दो
पलटू की बात सुनकर दुकानदार ने लट्ठ उठाकर उसको जमकर कूटा.......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed