फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chutkule In Hindi: लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना? लड़के ने दिया गजब का जवाब

Tue, 10 Jun 2025 11:32 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: सोनिया चौहान Updated Tue, 10 Jun 2025 11:32 AM IST
सार

Jokes In Hindi: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो तरोताजा और स्वस्थ महसूस करते हैं। हंसी इंसान को मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से भी बचाती है।

विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend girlfriend funny jokes ladka ladki Chutkule in Hindi
लड़का-लड़की जोक्स - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानिसक तनाव और चिंता की वजह से होने वाली बीमारियों से बचना है, तो इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसी को शामिल कर लेना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।



लड़का- आई लव यू डियर
लड़की- तुझे मेरी चप्पल का साइज तो पता है ना?
लड़का- अरे यार, तुमने तो पहले से ही गिफ्ट मांगने शुरू कर दिए,भाड़ में जाओ.....

लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से- मैं तुम्हारे साथ शादी नहीं कर सकता,
घर वाले नहीं मान रहे हैं
लड़की- तुम्हारे घर में कौन-कौन है?
लड़का- एक बीवी और 2 बच्चे....

Hindi Jokes boyfriend girlfriend funny jokes ladka ladki Chutkule in Hindi
फनी जोक्स - फोटो : freepik
दो सहेलियां कई दिनों बाद मिलीं 
पहली- क्यों तेरे पति के तो सामने के दांत ही नहीं हैं
दूसरी- क्या बताऊं बहन
2020 में शादी तय हुई तब कोविड था, इसलिए ये मास्क लगाकर देखने आए थे
पहली- फिर शादी के समय नहीं देखा?
दूसरी- तब (2020 ) कोरोना था, और  शादी के लिए केवल दो घंटे की अनुमति मिली थी
अब तू ही बता इतने कम समय में मैं मेकअप करती या इनके दांत देखती? 
Hindi Jokes boyfriend girlfriend funny jokes ladka ladki Chutkule in Hindi
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
गर्लफ्रेंड- अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? 
बॉयफ्रेंड- मैं भी मर जाऊंगा
गर्लफ्रेंड- इतना प्यार करते हो तुम मुझसे
बॉयफ्रेंड- अरे नहीं, तेरे चक्कर में उधारी इतनी हो गई है
कि जीना मुश्किल है......
 

Funny Jokes: पत्नी- खाना अच्छा बना हैं? पति का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend girlfriend funny jokes ladka ladki Chutkule in Hindi
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू जंगल में जा रहा था, अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया
ये देखकर भालू आया और चिंटू के कान में बोला-
भूख नहीं है, वरना अभी तेरी सारी होशियारी निकाल देता.......
विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend girlfriend funny jokes ladka ladki Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पड़ोस की दो औरतें आपस में बात कर रही थीं
पहली- बहन बाकी तो सब ठीक है, लेकिन अगर हम चांद पर बस जाएंगे तो करवाचौथ कैसे मनाएंगे
फिर उसने अपने पति को फोन किया
पति ने पत्नी का फोन काटते हुए कहा- अभी मैं मीटिंग में हूं, बाद में बात करता हूं
थोड़ी देर बाद पड़ोसन का फोन आया
पड़ोसन- क्या आप फ्री है, आपको डिस्टर्ब तो नहीं किया
पति- अरे नहीं, आप हुकुम कीजिए
पड़ोसन- मुझे कोई काम नहीं है, आपकी पत्नी को कुछ बात करनी है, लो बात करो
पत्नी- शाम को घर आना तो Iodex लेते आना......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed