फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Jokes: लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? लड़की का जवाब सुनते ही उड़े होश

Sun, 25 May 2025 07:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sun, 25 May 2025 07:54 PM IST
सार

Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इंसान को हंसी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचाती है।

विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend and girlfriend jokes Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

Hindi Jokes: हंसना-मुस्कुराना हर किसी के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इंसान को हंसी मानसिक तनाव और गंभीर बीमारियों से बचाती है। आज भी हम आपके लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Jokes, Chutkule in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी को रोक नहीं पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...



दिवाली की रात जुआ खेलने के जुर्म में पुलिसवालों ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया...और फिर...
सजा के दौरान पप्पू, गप्पू और गोलू तीनों को बोरियों में बंद कर दिया गया
पुलिस वाले ने पहली बोरी पर लात मारी अंदर से आवाज़ आयी- भौं-भौं...
पुलिस वाला- लगता है इसमें कुत्ते हैं।
दूसरी बोरी पर लात मारी फिर अंदर से आवाज आयी- म्याऊं म्याऊं...
पुलिस वाला- लगता है, इसमें बिल्ली है...
तीसरी बोरी पर लात मारी तो कोई आवाज नहीं आयी,
फिर तीन चार बार लात मारी, फिर भी आवाज नहीं आयी...
पांचवीं बार लात मारने ही वाला था, तभी अंदर से पप्पू की आवाज आई- मैं आलू हूं, आलू...
 

Hindi Jokes boyfriend and girlfriend jokes Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik

मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली, क्या तुम मुझे याद करते हो?
मोनू- पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता, तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?
 

Hindi Jokes boyfriend and girlfriend jokes Chutkule in Hindi
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik

लड़का- मैं तुमसे प्यार करता हूं, मेरी गर्लफ्रेंड बनोगी? 
लड़की- अपना नंबर दे दो, जब अभी वाले से ब्रेक-अप हो जाएगा तो मिस कॉल कर दूंगी।
लड़के के होश उड़ गए

Jokes: पति- तुमने कहा था डिनर में दो ऑप्शन हैं पर यहां तो एक ही सब्जी है, पत्नी का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend and girlfriend jokes Chutkule in Hindi
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik

पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई छिड़ी थी इतनी भयंकर कि पति ने मरने की धमकी दे डाली और स्टूल पर चढ़कर
फंदा पंखए में डालने की कोशिख करने लगा।
पत्नी (एकदम रिलैक्स होकर)- हो गया क्या, जो
करना चाह रहे हो? जरा जल्दी करो, देर मत लगाओ, मुझे स्टूल की जरूरत है।

Jokes in Hindi: भाभी की बात सुनकर देवर ने पकड़ा सिर, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 

विज्ञापन
Hindi Jokes boyfriend and girlfriend jokes Chutkule in Hindi
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock

एक महिला सुबह-सुबह बिस्तर से सीधे उठकर मेकअप कर रही थी।
तभी पति की भी आंख खुल गई।
पति- पगला गई हो क्या? सुबह सुबह मेकअप...
पत्नी- चुपचाप लेटे रहो, मुझे अपना फोन खोलना है, फेस लॉक लगा दिया था, और अब वह मुझे पहचान नहीं रहा है...!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed