Hindi Chutkule: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान की तरह हंसी की जरूरत है। अगर आप जीवनभर स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसना शुरू कर दीजिए। आप हर दिन हंसते हैं, तो तनाव से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं होगी।
Hindi Chutkule: पति पड़ोसन की तस्वीर को जूम करके देख रहा था, पत्नी ने कही झन्नाटेदार बात
पति पड़ोसन की तस्वीर को जूम करके देख रहा था,
तभी पीछे से पत्नी आ गई और बोली- रहने दो, इससे ज्यादा पास नहीं आएगी।
पप्पू अपनी नई नवेली बीवी के साथ सब्जी खरीदने गया...
सब्जी वाला- भैया, बहूरानी काफी पढ़ी-लिखी लगती हैं!
पप्पू (इतराते हुए) बोला- एमबीए किया है इन्होंने पर तुमने कैसा जाना?
सब्जी वाला- थैले में टमाटर नीचे और कद्दू ऊपर जो रख रही हैं।
पप्पू बेहोश...
Funny Jokes: गर्लफ्रेंड- मुझे 1000 रुपये की जरूरत है, बॉयफ्रेंड का जवाब पढ़कर हो जाएंगे लोटपोट
संता ने बंता से पूछा- यार बता बूढ़ा होने का सबसे पहला संकेत क्या है
बंता- सफेद बाल?....नहीं
स्मृति हानि?...नहीं
चेहरे पर झुर्रियां?....नहीं
डॉक्टर के नुस्खे और दवाएं?...नहीं
गंजापन?...नहीं
तो क्या....?
जब आपकी पत्नी आप पर शक करना बंद कर दे
Chutkule: बेटा- मुझे शादी नहीं करनी! मुझे सभी औरतों से डर लगता, पिता ने दी गजब की सलाह
टीचर- बच्चों बताओ अगर रात में मच्छर काटे तो क्या करना चाहिए?
चिंटू- चुपचाप खुजा कर सो जाना चाहिए,
हम कोई रजनीकांत तो हैं नहीं कि मच्छर से सॉरी बुलवा लेंगे।