Hindi News
›
Photo Gallery
›
Humour
›
Hindi Chutkule Father Asked To Son Which book have you reading Viral Jokes in Hindi
{"_id":"63319f11ef45d729c94acab0","slug":"hindi-chutkule-father-asked-to-son-which-book-have-you-reading-viral-jokes-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hindi Chutkule: बेटे से पिता ने पूछा- कौन सी बुक पढने लगा है? जवाब सुनते ही कर दी धुनाई","category":{"title":"Humour","title_hn":"हंसी-ठट्ठा","slug":"humour"}}
Hindi Chutkule: बेटे से पिता ने पूछा- कौन सी बुक पढने लगा है? जवाब सुनते ही कर दी धुनाई
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Mon, 26 Sep 2022 06:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Hindi Chutkule: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो कई बीमारियों से बच सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को मानसिक तनाव से बचने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं।
पति- पत्नी के बीच बहस हुई और नौबत मारपीट तक आ पहुंची।
पत्नी बेलन लेकर पति पर झपटी तो उसने बला की फुर्ती दिखाई
और झटपट अलमारी के अन्दर घुस गया।
पत्नी बेलन से अलमारी का दरवाजा खटखटाते हुए बोली- बाहर निकलो।
अन्दर से पति बोला- नहीं निकलूंगा।
पत्नी चिल्लाई- मैं कहती हूं कि बाहर निकलो।
पति भी अलमारी के अन्दर से चिल्लाया- नहीं निकलता।
जोर-जोर की आवाजें सुनकर दो-चार पडोसी भी आ गए और पूछने लगे कि क्या बात है?
पत्नी लगभग चीखती हुई पड़ोसियों से बोली- ये डरपोक आदमी अलमारी के अन्दर घुस गया है,
इसे कह दो कि चुपचाप बाहर निकल आए वरना...
अलमारी के अन्दर से पति दहाड़ा- नहीं निकलता, नहीं निकलता !
आज पूरे मोहल्ले को पता लग ही जाना चाहिए कि इस घर में किस की मर्जी चलती है!!!
2 of 7
जोक्स
- फोटो : Pixabay
पिता- पढ़ ले नालायक, कभी तूने अपनी कोई बुक खोलकर भी देखी है।
बेटा- हां पापा देखी है, बल्कि रोज देखता हूं उसे।
पिता- कौन सी बुक पढऩे लगा है तू?
बेटा- फेसबुक।
पिता ने की धुनाई
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक लड़का अपनी शादी के लिए लड़की देखने गया...
परिवार वाले दोनों को साथ बैठाकर बाहर चले गए.
लड़की- भईया, आपकी कितनी बहनें हैं ?
लड़का- थोड़ी देर पहले 3 थीं अब 4 हो गई हैं...
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
दोस्त नशे में धुत्त रेल की पटरियों के बीचो बीच जा रहे थे,
पहला- हे भगवान, मैंने इतनी सीढ़ियां पहले कभी नहीं चढ़ीं,
दूसरा- अरे सीढ़ियां तो ठीक हैं, मैं तो इस बात पर हैरान हू् कि पकड़ने के लिए रेलिंग कितनी नीचे लगी हुई हैं...
विज्ञापन
5 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा।
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।
लड़की वालों ने कहा, 'सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है।
हरीश ने कहा, 'जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं?
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।