फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Chutkule: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की ने दिया झन्नाटेदार जवाब

Sat, 06 Jul 2024 05:11 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Sat, 06 Jul 2024 05:11 PM IST
विज्ञापन
Hindi Chutkule: Boy Girl Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
jokes - फोटो : Amar Ujala

Hindi Chutkule: चिंता और मानसिक तनाव आपकी खुशी खत्म कर सकते हैं। इसके साथ ही आप बीमारियों का शिकार भी हो सकते हैं। इसलिए जीवन में संतुलन बनाकर रखने के लिए बहुत जरूरी है कि आप खुश रहें। जोक्स और चुटकुले आपकी उदासी दूर करते हैं और जीवन में खुशहाली लाते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के मजेदार सफर पर...



संता- यार मुझे यकीन नहीं हो रहा है की तूने मुझे अपने घर बुलाकर इतनी बढ़िया दावत दी ।
बंता- ये तो मेरा फर्ज था दोस्त
संता- मुझे एक चीज समझ नहीं आई यह तेरा कुत्ता मुझे देख के भौंक क्यों रहा है ?
संता- लगता है इसने अपनी प्लेट पहचान ली है... इससे पहले की काटे जल्दी से खिसक ले
 

Hindi Chutkule: Boy Girl Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? 
लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो सीधी बात, नो बकवास।
 

Hindi Chutkule: Boy Girl Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

Funny Jokes: लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी? लड़की ने दिया गजब का जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Chutkule: Boy Girl Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

संता अपने पड़ोसी दोस्त बंता से बोला, “अबे आज सुबह तेरे कुत्ते ने मेरी किताब फाड़ दी।
बंता- मैं उसे अभी सजा देता हूं।
संता- रहने दे भाई, मैंने सजा दे दी है।
बंता- हैरानी से, 'कैसे?'
संता- मैंने उसके कटोरे का दूध पी लिया।

Funny Jokes: इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

विज्ञापन
Hindi Chutkule: Boy Girl Jokes in Hindi Funny Chutkule in Hindi
जोक्स - फोटो : Istock

पप्पू- यार कल तो तू बहुत मायूस था... आज इतना खुश कैसे है ?
गप्पू- कल मेरी बीवी ने 7 हजार की साड़ी खरीद ली थी।
पप्पू- अच्छा आज इतना खुश क्यों है... उसने साड़ी वापिस कर दी क्या ?
गप्पू नहीं यार...मेरी पत्नी वही साड़ी पहनकर तेरी पत्नी से मिलने आ रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed