Most Funny Chutkule in Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हर इंसान को हंसते खेलते रहना चाहिए। मात्र पॉजिटिव ऊर्जा और खुश मन ही कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसलिए हर इंसान को अपनी दिनचर्या में हंसना शामिल करना चाहिए। हंसने से हमारे आस-पास के लोग भी खुश रहते हैं और उदासी दूर रहती है। बुरे वक्त का सामना भी हम हंसते हुए बड़ी आसानी से कर सकते हैं। इंसान को कैसी भी परिस्थिति से घबराना नहीं चाहिए बल्कि उसका एक मुस्कान के साथ सामना करना चाहिए। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
आज के मजेदार चुटकुले: जब गर्लफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया, पढ़िए मजेदार चुटकुले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचर- मिंकी यमुना नदी कहां बहती है?
मिंकी- सर, जमीन पर!
टीचर- नक्शे में बताओ कहां बहती है?
मिंकी नक्शे में कैसे बह सकती है सर, नक्शा गल नहीं जाएगा!
गर्लफ्रेंड ने एंबुलेंस बुलाने के लिए कॉल किया...
ऑपरेटर - आपको क्या समस्या है?
गर्लफ्रेंड - मेरे पैर की ऊंगली कॉफी टेबल से टकरा गई है
ऑपरेटर - और इसके लिए आप एंबुलेंस बुलाना चाहती हैं?
गर्लफ्रेंड - नहीं, एंबुलेंस तो मेरे बॉयफ्रेंड के लिए है, उन्हें हंसना नहीं चाहिए था।
संता किसी लड़की के घर रिश्ता लेकर गया।
लड़की के मां-बाप बोले- “हमारी बेटी तो अभी पढ़ाई कर रही है।”
संता बोला- “कोई बात नहीं जी, हम एक घंटे बाद आ जाएंगे।”
लड़का प्रपोज करते हुए- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर?
लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो
सच्चा प्यार है तो प्रॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो
सीधी बात, नो बकवास।