Chutkule in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले (Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।
Chutkule in Hindi: गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के जोक्स हैं बेहद मजेदार, पढ़कर ठहाके लगाने लगेंगे आप
Chutkule in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो हर दिन सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए। जोक्स और चुटकुलों हंसाने में काफी मदद करते हैं।
गर्लफ्रेंड- आपको मेरी सुंदरता ज्यादा अच्छी लगती है या मेरे संस्कार?
बॉयफ्रेंड- मुझे तो तेरी ये मजाक करने की आदत बहुत अच्छी लगती है।
लड़की- कितना प्यार करते हो मुझसे?
प्रेमी- शाहजहां जितना
लड़की- तो ताजमहल बनवाओ
प्रेमी- जमीन खरीद ली है, बस तुम्हारे मरने का इंतजार कर रहा हूं
Jokes: साली- कोई वाक्य सुनाओ जिसमें हिंदी, उर्दू, पंजाबी और अंग्रेजी का प्रयोग हो, जीजा ने दिया गजब का जवाब
बॉयफ्रेंड- जन्मदिन मुबारक हो डार्लिंग, बताओ क्या गिफ्ट चाहिए तुम्हें मुझसे ?
गर्लफ्रेंड- बस अपना एटीएम नंबर और पासवर्ड बता दो, यही काफी
है!
Comedy Jokes: पत्नी- कंप्लीट और फिनिश में क्या फर्क होता है? पति का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी
प्रेमी- क्या तुम जानती हो कि… संगीत में इतनी शक्ति होती है कि पानी गरम हो सकता है।
प्रेमिका- हां जरूर, क्यों नहीं।
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है, तो पानी क्यों नहीं?